उत्तर प्रदेश के हमीरपुर एक कथित प्रेमी द्वारा प्रेमिका की शादी तुड़वाने का अनोखा मामला सामने आया है। शादी टूटने के बाद युवती मांग कर रही है कि जिसने उसकी शादी तुड़वाई है पुलिस उसी से उसकी शादी करवाए। युवती ने बताया कि युवक कई महीनों तक शादी करने के नाम पर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। जब शादी करने की बात आई तो उसने इंकार कर दिया। इतना ही नहीं प्रेमी ने प्रेमिका के साथ बनाए गए अश्लील वीडियो उसके होने वाले दूल्हे को भेज दिए। ऐसे में सोमवार को दूल्हा बरात लेकर गांव नहीं गया। अश्लील वीडियो भेजने के चलते युवती की शादी रुक गई है। जिसके चलते अब दुल्हन ससुराल की जगह कोतवाली में न्याय की गुहार लगा रही है। मामला हमीरपुर जनपद की मौदहा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। प्रेमी ने प्रेम जाल में फंसा कर लंबे समय तक प्रेमिका का यौन शोषण किया।
विज्ञापन
2 of 5
शिकायत करने के बाद थाने से जाती दुल्हन
- फोटो : amar ujala
इतना ही नहीं जब युवती की शादी दूसरी जगह होने लगी तो उसका अश्लील वीडियो बनाकर दूल्हे और उसके परिवार वालों को भेजकर जान से मारने की धमकी देने लगा। बरात आने के दिन दुल्हन सजी धजी बैठी रही पर जब दूल्हा नहीं पहुंचा तो युवती शादी के जोड़े में कोतवाली पहुंच गई और अपने प्रेमी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई है।
देर रात कोतवाली पहुंची युवती ने पुलिस को बताया कि उसके पिता का एक मकान बांदा में है, जहां वह सालों रही है। वहां मोहल्ले के एक युवक से प्रेम हो गया। युवक ने उसके कुछ वीडियो और फोटो बनाए। इसकी जानकारी युवती के परिवार वालों को हुई तो उन्होंने युवक से शादी की बात की मगर उसने इनकार कर दिया।
4 of 5
शादी टूटने के बाद फैला मंडप
- फोटो : amar ujala
इससे बात बढ़ गई तो युवक ने धमकी दे दी कि आपकी बेटी की शादी वह कहीं होने भी नहीं देगा। पिता युवक के डर से बेटी को लेकर गांव आ गए। गांव से शादी कर उसे विदा करना चाहते थे, पर जानकारी प्रेमी को हो गई और उसने दूल्हे के पास वही वीडियो और फोटो भेज दिए, जिससे दूल्हे ने शादी से मना कर दिया।
बेटी की बर्बाद होती जिंदगी पर बेबस पिता ने भी न्याय की गुहार लगाई है। कोतवाली पहुंची युवती कहा कि वह प्रेमी को कभी माफ नहीं करेगी। कोतवाल ताराचंद पटेल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता को न्याय दिलाने की कोशिश की जाएगी।