फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: लॉकडाउन में महिला सिपाही ने किया था विवाह, 35 दिन बाद कमरे में झूलता मिला शव, साथी करते रहे फोन

Tue, 02 Jun 2020 09:23 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
1 of 5
लॉकडाउन में की थी महिला सिपाही ने शादी - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के औरैया में तैनात महिला सिपाही ने सोमवार की रात फंदे पर लटक कर जान दे दी। वह स्टेट बैंक के पीछे मोहल्ला किशोरगंज में किराए के मकान में रहती थी। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव फंदे से नीचे उतारा। 35 दिन पहले ही उसका विवाह हुआ था।

 
विज्ञापन

2 of 5
इसी कमरे में मिली थी शालू की लाश - फोटो : amar ujala
परिजनों के अनुसार पारिवारिक कलह के चलते उसने फांसी लगाई। वहीं, पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है। बागपत जिले के बलैनी थाना क्षेत्र के गांव लतीफपुर दत्त नगर निवासी शालू गिरी (22) पुत्री गजेंद्र गिरी की 16 दिसंबर 2019 को बिधूना कोतवाली में तैनाती हुई थी।

 
विज्ञापन

3 of 5
रोते बिलखते मृतका सिपाही के परिजन - फोटो : amar ujala
मंगलवार को सुबह वह ड्यूटी पर नहीं पहुंची तो साथी पुलिसकर्मियों ने उसे फोन किया, लेकिन उसका फोन नहीं उठा। इसपर एक महिला सिपाही को उसके कमरे पर देखने के लिए भेजा गया। महिला सिपाही वहां पहुंची तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। उसने खिड़की से झांककर देखा तो शालू गिरी का शव पंखे के कुंडे से झूलता दिखा।

 

4 of 5
शालू की शादी का फोटो - फोटो : amar ujala
उसने तुरंत कोतवाली पुलिस को इसकी जानकारी दी। इंस्पेक्टर विनोद कुमार शुक्ला व सीओ मुकेश प्रताप सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। थोड़ी देर में एसपी सुनीति भी पहुंच गईं। इसके बाद फॉरेंसिक टीम को बुलाकर कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा गया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घटना के बाद फफक कर रोई शालू की बहन - फोटो : amar ujala
एसपी सुनीति ने बताया कि महिला सिपाही शालू गिरी की शादी 26 अप्रैल 2020 को बागपत निवासी राहुल गिरी के साथ हुई थी, पति शिक्षक है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं मौके पर पहुंची उसकी मां ने फांसी लगाने की वजह पारिवारिक कलह बताई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें