उत्तर प्रदेश के हरदोई में सोमवार को एक गांव में प्रेमी ने पहले प्रेमिका की मांग भरकर उसे बिछिया पहनाई और फिर दोनों ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। प्रेमी युगल का शव सोमवार सुबह घर से कुछ दूर बाग में लटकता मिला। माना जा रहा है कि युवक का विवाह दूसरी जगह तय होने पर दोनों ने ये कदम उठाया।
विज्ञापन
2 of 5
शव मिलने की सूचना पर लगी ग्रामीणों की भीड़
- फोटो : amar ujala
दोनों के करीबी रिश्तेदार होने की बात भी सामने आई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अतरौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक (21) लंबे समय से थाना क्षेत्र के ही दूसरे गांव में नाना के साथ रह रहा था। युवक गांव में ही सिलाई करता था।
विज्ञापन
3 of 5
पेड़ के पास मिली दोनों की चप्पलें
- फोटो : amar ujala
परिजनों ने उसकी शादी सीतापुर में तय कर दी थी। 12 जून को तिलक और 15 जून को शादी होनी थी। युवक का कई साल से घर के पड़ोस में ही रहने वाले करीबी रिश्तेदार (चचेरे मामा) की पुत्री (19) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी।
4 of 5
मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस
- फोटो : amar ujala
सोमवार सुबह दोनों के शव घर से लगभग तीन सौ मीटर दूर आम के बाग के पास पेड़ में फांसी पर लटकते मिले तो हड़कंप मच गया। युवती ने दुपट्टे और युवक ने गमछे से फांसी लगाई थी। मृतका के पिता किसान नेता ने बताया कि रात दो बजे तक पुत्री घर में ही थी।
शव देखने के लिए लगी लोगों की भीड़
- फोटो : amar ujala
कब घर से निकल गई, पता नहीं चला। घटना की जानकारी पर युवक के माता-पिता भी मौके पर पहुंच गए। अतरौली के प्रभारी निरीक्षक संतोष तिवारी ने बताया कि प्रेम प्रसंग में दोनों ने खुदकुशी की है। युवती की मांग में सिंदूर था और वह बिछिया पहने थी। परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है।