फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: खनन में लगे डंपर ने महिला को कुचला, पुलिस पर 250-300 की भीड़ ने बोला हमला, चौकी-डंपर फूंके

Fri, 29 Jan 2021 12:34 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
खनन में लगे डंपर ने महिला को कुचला, पुलिस पर हमला, चौकी-डंपर फूंके - फोटो : amar ujala
कानपुर के बिधनू में गुरुवार शाम खनन में लगे डंपर से कुचलकर महिला की मौत के बाद बवाल हो गया। 250 से 300 लोगों की भीड़ ने डंपर के अवैध खनन में लगे होने का आरोप लगाकर कुरिया पुलिस चौकी पर हमला बोलकर पथराव किया। चौकी में आग लगा दी। इससे फर्नीचर और बाइकें जलकर राख हो गईं। बाहर खड़े तीन डंपरों को भी फूंक दिया। पुलिसकर्मियों पर पथराव किया।

 
विज्ञापन

2 of 6
आग बुझाते दमकल कर्मी - फोटो : amar ujala
इसमें एक दीवान जख्मी हो गया। सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा। डेढ़ घंटे चले बवाल के बाद लोग शांत हुए। तब पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बिधनू के कुल्हौली गांव निवासी माया पाल (45) बुधवार को अपने मायके घुरुआखेड़ा गई थीं। गुरुवार शाम करीब छह बजे वो बुआ के बेटे चंद्रशेखर के साथ बाइक से ससुराल लौट रही थीं।

 
विज्ञापन

3 of 6
डंपर में लगाई आग - फोटो : amar ujala
कुरिया चौकी के सामने बाइक फिसलने से माया सड़क पर गिर गईं। उसी समय पीछे से आ रहा डंपर उनका सिर कुचलते हुए निकल गया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग निकला। सूचना मिलते ही सैकड़ों की भीड़ मौके पर पहुंच गई। शव रखकर प्रदर्शन शुरू किया। पुलिसकर्मियों ने जब हटाने का प्रयास किया तो भीड़ ने उन पर हमला कर दिया। पुलिसकर्मी चौकी में घुस गए।

 

4 of 6
रोते बिलखते मृतका के परिजन - फोटो : amar ujala
भीड़ ने चौकी में घुसकर तीन बाइकों में आग लगा दी। पुलिसकर्मियों पर जमकर पथराव किया। तीन डंपरों को भी आग के हवाले कर दिया। जानकारी पर एसपी ग्रामीण, समेत दस थानों की फोर्स पहुंचा। पुलिस के पहुंचते ही लाठीचार्ज हुआ तो भीड़ तितर-बितर हुई। रात करीब आठ बजे शव को परिजनों ने उठाया। तब पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। चौकी इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। 

 
विज्ञापन

5 of 6
जला हुआ डंपर - फोटो : amar ujala
तीन पुलिसकर्मियों की बाइकें जलाईं
डंपर के अवैध खनन में लगे होने का आरोप लगाते हुए भीड़ पहले शव रखकर प्रदर्शन कर रही थी। जब चौकी पुलिस ने हटाने का प्रयास किया तो लोग भड़क गए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को दौड़ा लिया। पीछे से पथराव करने लगे। चौकी में सैकड़ों लोग घुस गए। जमकर तोड़फोड़ की। पुलिसकर्मी जान बचाकर वहां से भागे। इसके बाद उपद्रवियों ने आगजनी की, जिसमें दीवान यासीन, नीलेश और सिपाही प्रमोद की बाइकें जल गईं। वहीं पुलिस ने दावा किया है कि डंपर अवैध खनन नहीं, बल्कि डीएफसी के लिए मिट्टी की ढुलाई में लगा था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पुलिस चौकी में लगाई आग - फोटो : amar ujala
एक दीवान जख्मी, कई घायल
पथराव में दीवान यासीन जख्मी हो गए। हेलमेट पहनने की वजह से गंभीर चोट लगने से बच गए। इसके अलावा तीन चार पुलिसकर्मी घायल भी हुए हैं। पुलिस ने लाठीचार्ज किया तो बवाल करने वाले कई लोग भी घायल हुए। पुलिस ने एक दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। हादसा करने वाले डंपर के मालिक को पुलिस ने बुलाया है। उस पर भी कार्रवाई होगी।

महिला की मौत के बाद उग्र भीड़ ने आगजनी और पथराव किया, जिसमें एक दीवान घायल हुआ है। बवाल करने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। कई हिरासत में लिए गए हैं। केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. प्रीतिंदर सिंह, डीआईजी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें