फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'मैंने तीनों को मारा था बहन कैसे बची...', 'किलर' दिलदार बोला चंद घंटे मिले तो उसे अल्लाह के पास पहुंचा दूं

Sun, 18 Jan 2026 03:57 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फतेहपुर

सार

फतेहपुर डबल मर्डर करने वाले आरोपी दिलदार चेहरे से की हवाइयां बहन के जिंदा होने की बात सुन उड़ गईं। दिलदार ने कहा कि तीनों को जान से मारा था बहन कैसे बच गई? शुक्रवार को दिलदार ने अवैध संबंध में भाभी और दोस्त की हत्या कर दी।
विज्ञापन
1 of 17
UP Double Murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
यूपी के फतेहपुर जिले के थरियांव में अवैध संबंध के शक में भाभी और दोस्त का हत्यारोपी दिलदार कुरैशी बहन की जान बचने पर खुश होने की जगह मातम मना रहा है। वह बोला कि किसी तरह उसे चंद घंटे मिल जाएं तो बहन को अल्लाह के पास पहुंचा दूं। पुलिस को दिलदार का आपराधिक इतिहास भी मिला है। पुलिस ने उसे शनिवार को कोर्ट में पेश किया। इसके बाद उसे जेल भेज दिया है।

थरियांव थाना क्षेत्र के हसवा कस्बा चौधराना मोहल्ले के दिलदार ने अवैध संबंध पर शुक्रवार को नमाज के बाद दोस्त फैजान कुरैशी और भाभी जिकरा परवीन की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। बहन मन्नू पर भी एक के बाद एक चाकू से कई वार कर जानलेवा हमला किया था। वारदात के बाद खुद पुलिस चौकी में आत्मसमर्पण किया था।
विज्ञापन

2 of 17
आरोपी दिलदार की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस उसे रात को थाने ले गई। यहां पुलिस अधिकारियों ने कई घंटे तक पूछताछ की। पुलिस ने जब दिलदार को बताया कि बहन जिंदा है। यह सुनने के बाद दिलदार के चेहरे से हवाइयां उड़ गईं। चेहरे से उसका चेहरा लाल हो गया। दिलदार बोला उसने तो तीनों को जान से मारा था बहन कैसे बच गई। उसे अपने किए का जरा भी पछतावा नहीं है।
विज्ञापन

3 of 17
अस्पताल में भर्ती घायल छोटी बहन मन्नू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी कानपुर-प्रयागराज हाईवे से दिखा चाकू बरामद किया है। खून से सनी जैकेट और मफलर की बरामद किया है। जैकेट पर लगा खून फैजान का है। माना जा रहा है कि फैजान की हत्या के बाद जानकर वह जैकेट फेंककर घर की ओर भागा होगा।

4 of 17
जिकरा के रोते-बिलखते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी के खिलाफ 2021 में गोकशी, 2021 अगस्त में पुलिस पर फायरिंग, 2021 में आर्म्स एक्ट, 2022 में गैंगस्टर की प्राथमिकी दर्ज है। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि हत्या और हत्या की कोशिश के प्रयास में दिलदार जेल गया है।
विज्ञापन

5 of 17
घटनास्थल पर आरोपी दिलदार के घर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस की चूक आई सामने, नहीं की कार्रवाई
दिलदार के खिलाफ पूर्व में कई संगीन अपराध दर्ज हैं। दिलदार और उसके अन्य भाइयों पर भी गोकशी की प्राथमिकी दर्ज हैं। बड़ा भाई बल्लू जो जिकरा का पति है वह थाने का हिस्ट्रीशीटर है। इन दिनों थरियांव समेत कई क्षेत्रों में गोकशी को लेकर भी मामला गर्म है। इसके बाद भी पुलिस ऐसे अपराधियों पर कार्रवाई नहीं करती है। पुलिस ने दिलदार पर भी ठोस कार्रवाई करती तो शायद आज फैजान और जिकरा जिंदा होती।
विज्ञापन

6 of 17
फैजान की हत्या के बाद घटनास्थल पर सबूत जुटाती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तीन घंटे तक चला आपरेशन, हालत बनी है नाजुक
कस्बे में हुए डबल मर्डर में आरोपी की घायल बहन का शनिवार रात तीन घंटे तक आपरेशन चला। आरोपी दिलदार ने बहन के पेट, पीठ और शरीर के अन्य अंगों पर छह बार चाकू से वार किया था। उसने सुबह होश में आने पर परिजन को कुछ जानकारी दी।
विज्ञापन

7 of 17
घटनास्थल पर फैजान के चाचा से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दिलदार ने दोस्त फैजान व भाभी जिकरा के साथ बहन मन्नू पर भी चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया था। थरियांव पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां से उसे कानपुर हैलट भेजा गया था। डॉक्टरों की टीम ने तीन घंटे मन्नू का आपरेशन किया।

8 of 17
जिकरा परवीन की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिजनों ने बताया कि छह जगह हमले के निशान हैं। ऑपरेशन के बाद सुबह मन्नू को होश आया। होश में आने पर परिजन को टूटे शब्दों में जानकारी दी। बहन के अनुसार भाई के सिर पर खून सवार था। फिलहाल युवती की हालत नाजुक है।

9 of 17
फैजान कुरैशी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्या के बाद लोगों के जेहन में आईं पुरानी हत्या की घटनाएं
हसवा कस्बे में पहले भी हत्या की घटनाएं हो चुकी हैं। इस घटना के बाद पुरानी घटनाओं की याद लोगों में ताजा हो गई। इसमें एक ही दिन तीन लोगों की हत्या की भी चर्चा रही है। कस्बे के ब्राह्मण टोला निवासी एक परिवार के मुखिया उनकी पत्नी और बेटी की कुल्हाड़ी से काटकर दो दशक पहले हत्या की गई थी। घर का इकलौता चिराग बाहर होने के कारण जान बची थी।
 

10 of 17
घायल छोटी बहन मन्नू को लेकर जाते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अवैध संबंध में दोस्त और भाभी का कत्ल, बहन को अधमरा किया
फतेहपुर में घर में करीब तीन माह पहले दोस्त और भाभी को आपत्तिजनक हालत में देखने के बाद युवक ने दोनों को समझाया। दोनों नहीं माने तो वह शुक्रवार को दोस्त को बहाने से जंगल ले गया। वहां दोस्त की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी। खून से सना चाकू लेकर घर पहुंचा और भाभी के पेट में छह सेकंड में आठ वार कर उनका भी कत्ल कर दिया। बचाने दौड़ी छोटी बहन को भी चाकू से हमलाकर मरणासन्न कर दिया। इसके बाद आरोपी पुलिस चौकी पहुंचा और वारदात की बात कबूल की। सूचना पर एसपी, एएसपी व फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जांच की।

11 of 17
फैजान के घर के बाहर लगी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फैजान की हत्या के बाद घर में खाना खाया... फिर बहन पर किया हमला
हत्यारोपी दिलदार ने फैजान की हत्या के बाद घर पहुंचने के बाद घर में खाना खाया था। इसके बाद भाभी पर हमला किया। बीच-बचाव में बड़ी बहन बबली के हाथ में चाकू लगा और उसकी अंगुलियों में गंभीर चोट आई। परिजन ने बताया कि फैजान की हत्या के बाद दिलदार घर पहुंचा। उस समय किसी को कुछ मालूम नहीं था। परिवार के लोग छत पर थे। वह छत पर पहुंचा। यहां मां, बड़ी बहन बबली, भाभी जिकरा व बहन मन्नू के साथ खाना खाया। खाने के बाद मन्नू को नीचे पानी लेने भेजा।



 

12 of 17
fatehpur murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
बहन के पीछे-पीछे वह भी पहुंचा। किचन के पास ही मन्नू पर हमला किया। चीख सुनकर छत से भाभी और बबली दौड़कर पहुंचीं। तभी भाभी पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर मौत के घाट उतरा दिया। बहन बबली ने चाकू पकड़ा लिया। दिलदार ने झटके से चाकू खींचा और बबली की नौ अंगुलियों में चोट आ गई। इसी बीच बबली की 10 वर्षीय बेटी ने गेट खोलकर मोहल्ले के लोगों को मदद के लिए बुलाया। भीड़ आती देखकर बाइक लेकर सीधे हसवा चौकी पंहुचा था।

13 of 17
थरियांव थाने में हत्यारोपी दिलदार - फोटो : amar ujala
ग्रामीण बोले...दिलों को दहलाने वाला निकला दिलदार
हसवा कस्बे में डबल मर्डर के बाद तनाव को देखते हुए एक प्लाटून पीएसी कस्बे में तैनात की गई। बाजार बंद रहा। हालांकि लोग अपने-अपने घरों के बाहर हत्याकांड की चर्चा करते दिखे। ग्रामीण बोले कि दिलों को दहलाने वाला दिलदार निकला। उसने सारे रिश्ते एक झटके में खत्म कर दिए। देर शाम पहुंचे दोनों के शवों को अलग-अलग स्थानों पर सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

 

14 of 17
मार्चुरी हाउस में जिकरा परवीन की मां व परिजन - फोटो : amar ujala
शनिवार को दिलदार के घर के दरवाजे बंद दिखे। फैजान के शव को देर शाम हजिरा बाबा मजार के पास कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। जिकरा के शव को मायके पक्ष के लोग पीरनपुर स्थित कब्रिस्तान ले गए। फैजान के जनाजे के इंतजार में घर में काफी संख्या में लोगों की भीड़ नजर आई। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि सभी स्थितियों पर नजर रखी जा रही है।
 

15 of 17
इंस्टाग्राम पर दिलदार के साथ फैजान की फोटो - फोटो : amar ujala
कल दोनों ने अलग-अलग मस्जिद में पढ़ी थी नमाज
दोनों एक साथ हर जुमे को एक ही मस्जिद में नमाज पढ़ने जाते थे। हत्याकांड को अंजाम देने का दिलदार पहले ही मन बना चुका था। शायद इसी वजह से वह अल्लाह की इबादत करने अलग मस्जिद में गया था। आरोपी ने चौधराना मोहल्ले में स्थित मस्जिद में नमाज पढ़ी थी। फैजान ने बाजार स्थित मस्जिद में नमाज पढ़ने गया था। दोस्तों ने बताया कि कई दिनों से दिलदार बदला नजर आने लगा था। वह खामोश और लोगों से दूरी बनाने लगा था। बीते दिनों उसने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डाली थी कि हिफाजत दुश्मनों से तो कर लेते कोई अपना दुश्मनी पर उतरा गया। मेरा हक में जो दलीले थीं वह फिजूल हैं, अब मेरा गवाह गवाही देने से मुकर गया है।

16 of 17
हसवा कस्बा में तैनात पीएसी बल - फोटो : amar ujala
जिकरा कुछ दिन पहले पुराने घर आई थी
परिवार में दिलदार का विवाद कई दिन से चल रहा था। उसने बहन का मोबाइल भी छीना था। जिकरा अपने परिवार के साथ अलग घर में रहती थी। कुछ दिन पहले जिकरा के पति बल्लू की तलाश में पुलिस ने दबिश दी थी। पुलिस का दबाव बढ़ने पर जिकरा पुराने घर लौट आई थी। इसके बाद विवाद घर में और बढ़ गया था।
विज्ञापन

17 of 17
हसवा कस्बे में शव आने पर फैजान के घर लगी भीड़ - फोटो : amar ujala
जिकरा की मां ने दिलदार को फांसी देने की मांग
जिकरा की मां महरूननिशां ने बताया कि दिलदार को फांसी की सजा होनी चाहिए। उसकी बेटी की तीन मासूम बेटियां अनाथ हो गई हैं। एक बेटी दुधमुही है। करीब छह माह पहले बेटी से दिलदार का विवाद हुआ था। इसके अलावा कभी भी विवाद नहीं हुआ। बेटी से शुक्रवार दोपहर 11 बजे बातचीत हुई थी। उसे पीरनपुर नजबदुद्दीन शाह बाबा के शुक्रवार शाम होने वाले उर्स में शामिल होने आना था। इसके पहले ही घटना हो गई। उसकी बेटी पर दिलदार ने गलत आरोप लगाया है। वह तीन बेटियों की मां थी। कभी ऐसा नहीं कर सकती थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों की हत्या की धारदार हथियार से पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें