फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव मैरिज और कत्ल: रात में कमरे में दो युवकों के साथ थी पत्नी...अचानक आया पति; सचिन का कबूलनामा; उसने धोखा दिया

Sun, 18 Jan 2026 10:00 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

कानपुर में एक युवक ने प्रेम विवाह के चार माह बाद पत्नी की हत्या कर दी। पति को पत्नी के चरित्र पर शक था। पत्नी की हत्या के बाद आठ घंटे बाद सरेंडर किया। कमरे में पत्नी के साथ दो युवकों को देखने पर विवाद हुआ था। पुलिस मारपीट के बाद सभी को थाने गई थी।
विज्ञापन
1 of 10
kanpur murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पत्नी श्वेता (21) के चरित्र पर शक में पति सचिन सिंह ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। दोनों ने चार माह पूर्व प्रेम विवाह किया था। वारदात के बाद करीब आठ घंटे तक वह इधर-उधर घूमता रहा और शनिवार सुबह 11 बजे थाने पहुंचकर समर्पण कर दिया।

फतेहपुर के गाजीपुर निवासी सचिन सिंह ऑटो चालक है। सचिन ने पुलिस को बताया कि उसने अगस्त में गांव निवासी श्वेता से प्रेम विवाह किया था। वर्तमान में वह रूमा स्थित न्यू हाईटेक सिटी स्थित मुस्कान चैरिटेबल पॉली क्लीनिक के ऊपर किराये के कमरे में पत्नी के साथ रह रहा था। 

सचिन ने बताया कि 13 जनवरी को वह फतेहपुर गया था। शुक्रवार रात वह अचानक घर पहुंचा तो कमरे में पत्नी नहीं थी। सामने वाले कमरे में रहने वाला युवक उसके कमरे में बैठा था। उसने पत्नी के बारे में पूछा तो उसने श्वेता के सामने वाले कमरे में होने की जानकारी दी। जब वह उस कमरे में पहुंचा तो पत्नी दो युवकों के साथ आपत्तिजनक हालत में बैठी थी। 
 
विज्ञापन

2 of 10
मृतक श्वेता की फाइल फोटो और आरोपी पति - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उसने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू किया तो पत्नी और युवकों ने उसके साथ मारपीट की और पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। पुलिस सभी को चौकी ले आई जहां युवकों को रोककर रात तीन बजे दंपती को सुबह आने की बात कह कर घर भेज दिया। सचिन के अनुसार, वह घर पहुंचा तो पत्नी ने झगड़ा शुरू कर दिया और युवकों के साथ ही रहने की धमकी दी।
विज्ञापन

3 of 10
कानपुर में महिला की हत्या के बाद मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विवाद के बाद की पत्नी की हत्या
यह सुनकर उसने आपा खो दिया और गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने घटना की जानकारी युवती के मायके वालों को दी। पुलिस के अनुसार, महिला के परिजनों ने पहले तो आने से इन्कार कर दिया। कई बार फोन करने पर सीधे पोस्टमार्टम हाउस पहुंचने की बात कही। हत्या की जानकारी पर डीसीपी सत्यजीत गुप्ता फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की।
 

4 of 10
मृतक श्वेता की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जिसने लगाया था दुष्कर्म का आरोप उसी से प्रेम विवाह, फिर की हत्या
सचिन पर जिस युवती से दुष्कर्म का आरोप लगा था उसी से उसने प्रेम विवाह किया फिर उसी की हत्या भी कर दी। महाराजपुर थाने में गुनाह कबूल करते हुए सचिन ने बताया कि वह पत्नी श्वेता को बहुत प्यार करता था। वह तीन बहनों में सबसे बड़ी थी और गांव में उसके घर के सामने रहती थी। दोनों में तीन साल तक प्रेम संबंध रहे। घर वाले इसका विरोध करते थे। इसके बाद युवती के परिजन ने गाजीपुर थाने में उसके खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। 
 
विज्ञापन

5 of 10
आरोपी पति की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दो माह जेल में रहने के बाद जब जमानत पर छूटा तो श्वेता से प्रेम विवाह कर लिया। वहीं, सचिन पर हुसैनगंज में युवक की पीटने के दौरान मौत का आरोप लग चुका है। सचिन ने पुलिस को बताया कि हत्या के बाद वह शहर से भाग जाना चाहता था। सेंट्रल स्टेशन भी गया था लेकिन फिर समर्पण करने के उद्देश्य से थाने पहुंच गया। बोला कि दो दिन पहले ही पत्नी ने जैकेट के लिए जिद की थी। उसकी पसंदीदा जैकेट दिलाई थी इसके बाद भी उसने धोखा दे दिया।
 
विज्ञापन

6 of 10
कानपुर में महिला की हत्या के बाद मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्व प्रेमिका से संबंध के शक में लगा था दोस्त की हत्या का आरोप
शहर में अपनी पत्नी श्वेता की हत्या करने के आरोपी पति सचिन पर पहले भी आशनाई के विवाद में दोस्त की हत्या करने का आरोप है। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। गाजीपुर थाने के मोहनपुर निवासी सचिन सिंह पर अगस्त 2024 में साथियों के साथ हत्याकांड को अंजाम देने का आरोप है। सचिन का एक युवती से प्रेम प्रसंग था। 
 
विज्ञापन

7 of 10
आरोपी पति की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सचिन को युवती पर पैथोलॉजी कर्मी दोस्त अमित कुमार से बात करने का शक था। इसी रंजिश में हुसैनगंज थाना क्षेत्र के तारापुर गांव निवासी अमित कुमार की गाजीपर थाना क्षेत्र समियाना निवासी आदर्श सिंह उर्फ कपिल व ललौली थाना क्षेत्र के बनरसी गांव निवासी अभय कुमार रैदास के साथ लात-घूंसों से पीटकर हत्या कर दी थी।
 

8 of 10
कानपुर में महिला की हत्या के बाद मौके पर पहुंचे अफसर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। सचिन की शनिवार को पत्नी श्वेता की हत्या करने की बात गांव तक पहुंची। सचिन का श्वेता के साथ करीब तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। श्वेता के परिजन ने जुलाई में प्राथमिकी भी सचिन पर दर्ज कराई थी। 

9 of 10
आरोपी पति और मृतक श्वेता की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पिता बोला, दहेज के लिए की गई बेटी की हत्या
मृतका श्वेता के पिता राजकुमार ने शनिवार देर शाम महाराजपुर थाने में तहरीर दी। आरोप लगाया कि दहेज के लिए उनकी बेटी की हत्या कर दी गई। उनके अनुसार गांव के ही रहने वाले भारत सिंह भदौरिया के बेटे सचिन ने श्वेता से विवाह कर लिया था।
विज्ञापन

10 of 10
आरोपी पति की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद सचिन व उसके पिता भारत सिंह व माता नीतू सिंह, बड़े भाई अरुण सिंह उर्फ गोलू तथा बेटी छुटकी 10 लाख रुपये व दहेज के सारे सामान की मांग कर रहे थे। उनकी मांग पूरी न कर पाने पर हत्या करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें