फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या कूच से पहले साक्षी महाराज को जान से मारने की धमकी, फोन पर बोला- बम से उड़ा दूंगा

Sun, 25 Nov 2018 08:40 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 7
डेमो पिक
भाजपा के फायर ब्रांड नेता व उन्नाव जिले से सांसद साक्षी महाराज को जान से मारने की धमकी मिली है। सांसद के मोबाइल पर एक कॉल आई। फोन रिसीव करते ही धमकी देने वाले ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए साक्षी महाराज को जान से मारने की धमकी दे डाली। इनता ही नहीं उसने कहा कि आश्रम को बम से उड़ा दूंगा। सांसद ने एसपी से बात करके लिखित शिकायत भेजी है। एसपी ने जांच कराने की बात कही है। इस संबंध में साक्षी महाराज ने कहा कि अयोध्या आंदोलन एक बार फिर से अपने चरम पर है इसलिए आतंकवादी बौखलाए हुए हैं।

 
विज्ञापन

2 of 7
साक्षी महाराज - फोटो : self
उन्नाव जिले से भाजपा सांसद साक्षी महाराज के मोबाइल पर शनिवार शाम एक कॉल आई। कॉल रिसीव होते ही धमकी देने वाले ने आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने व उनके आश्रम को बम से उड़ाने की धमकी दी है।
विज्ञापन

3 of 7
साक्षी महाराज
यह खबर जिले में आग की तरह फैल गई। अयोध्या कूच से एक दिन पहले मिली इस धमकी के कई मायने भी निकाले जा रहे हैं। साक्षी महाराज ने इस धमकी भरी कॉल की जानकारी एसपी को दी है। उन्होंने लिखित में भी शिकायत भेजी है। एसपी का कहना है कि धमकी देने वाली की जांच की जाएगी। 
 

4 of 7
साक्षी महाराज
सांसद साक्षी महाराज एक प्रेस कांफ्रेंस करके फोन पर दी गई धमकी के बारे में बताया। आपको बता दें यह घटना उस समय की है जब साक्षी महाराज उन्नाव से नवाबगंज जाते समय वसीरतगंज के पास थे।
विज्ञापन

5 of 7
साक्षी महाराज
सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि अयोध्या का आंदोलन एक बार फिर अपने चरम पर है। उन्होने कहा कि मैं हिंदुत्व और अयोध्या मुद्दे को लेकर अपनी बात बेबाकी से कहता रहता हूं। कल रात 10 बजकर 45 मिनट पर किसी अली का फोन आया लेकिन मैंने फोन रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन

6 of 7
साक्षी महाराज - फोटो : अमर उजाला
साक्षी महाराज ने बताया कि जब वो एक कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे तो फिर से उनके मोबाइल पर दो बार कॉल आईं। कॉल करने वाले ने आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने व आश्रम को बम से उड़ाने की धमकी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सांसद साक्षी महाराज
साक्षी महाराज ने कहा पहले भी धमकियां मिल चुकी हैं। साक्षी महाराज ने कहा कि कॉल करने वाले डी कंपनी का भी नाम लिया। इस दौरान साक्षी महाराज ने दाउद का जिक्र किया। साक्षी महाराज ने कहा कि जब-जब मैं मीडिया से मुखातिब होता हूं धमकी मिलने लगती हैं। साक्षी महाराज ने कहा कि दुनिया की कोई ताकत मंदिर निर्माण को रोक नहीं सकती। उन्होंने कहा कि अयोध्या के आंदोलन के कारण आतंकवादी बैखलाए हुए हैं। सांसद ने कहा मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि कल अयोध्या में होने वाली धर्मसभा कुशलतापूर्वक संपन्न हो। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें