कानपुर में पत्नी और दो बच्चों को मौत के घाट उतारने का आरोपी डॉक्टर सुशील कुमार वारदात के बाद अटल घाट पहुंचा था। मोबाइल नंबर की सीडीआर के बाद अब सीसीटीवी फुटेज से भी इसकी पुष्टि हो गई है। अटल घाट पर वह काफी देर तक टहलता रहा।
कई बार बैठा और उठकर इधर उधर चलता रहा। फिर वह सीसीटीवी की जद से बाहर हो गया। वह न तो घाट से लौटते समय कैमरे में कैद हुआ और न ही गंगा में छलांग लगाते हुए। इसलिए संशय बरकरार है कि वह जिंदा है या मर गया।
पुलिस की पांच टीमें जांच में जुटी हैं। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद डॉ. सुशील कुमार के मोबाइल नंबर की सीडीआर निकाली थी। जिससे उसकी लोकेशन अटल घाट पर मिली थी। पुलिस ने एक के बाद एक सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज जुटाए।
अटल घाट पर लगे सीसीटीवी कैमरों में डॉक्टर सुशील नजर आया। तीन दिसंबर को वारदात को अंजाम देने के बाद वह दोपहर 3:27 बजे अटल घाट पर पहुंचा था। फुटेज से स्पष्ट है कि वह यहां पर सवा पांच बजे तक कैमरे की जद में रहा। उसके बाद वह अचानक गायब हो गया।
विज्ञापन
2 of 5
डॉ. सुशील कुमार
- फोटो : अमर उजाला
मुख्य गेट से वह बाहर निकलते नहीं दिख रहा है और न ही नदी में कूदते हुए नजर आया। इसलिए पुलिस अब पता कर रही है कि क्या अटल घाट पर मुख्य द्वार के अलावा किसी अन्य रास्ते से बाहर निकला जा सकता है। जिससे वह आगे उसको ट्रेस करने का प्रयास कर सके।
विज्ञापन
3 of 5
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
सीढ़ियों से नीचे उतरा, फिर ऊपर नहीं आया
घाट पर पहुंचने के बाद सुशील काफी देर तक इधर से उधर टहलता रहा। शायद वह वहां की भीड़ कम होने का इंतजार कर रहा था। वह पहली बार सीढ़ियों से नीचे जाता है और कुछ देर वहीं बैठा रहता है। उसके बाद ऊपर आकर घूमने लगता है। शाम करीब 5:10 बजे दोबारा सुशील नीचे जाता है। दाहिने तरफ मुड़ जाता और उसके बाद से उसका सुराग नहीं लगा।
4 of 5
kanpur triple murder
- फोटो : amar ujala
मतलब तब वह जिंदा था
फुटेज के मुताबिक वह सवा पांच बजे के बाद नहीं दिखा। न ही अटल घाट के मुख्य द्वार से बाहर आया। मगर शाम 5:32 बजे वह अपना मोबाइल ऑन कर अपने भाई सुनील को मैसेज भेजता है। यानी जब वह कैमरे की जद से बाहर हुआ था तब वह जिंदा था। अगर वह गंगा में छलांग लगाता तो कोई न कोई उसेे देखता। या अब तक उसका शव उतराता मिलता। इसलिए पुलिस को आशंका है कि वह जिंदा है। उसी आधार पर जांच भी जारी है। पुलिस को दोनों ही स्थिति में साक्ष्य जुटाने हैं।
आखिर सरसैया घाट कैसे पहुंचा
सुशील के मोबाइल नंबर की सीडीआर के मुताबिक उसी शाम करीब सवा सात बजे उसका मोबाइल बंद हुआ था। तब उसकी लोकेशन सरसैया घाट पर थी। अगर वह अटल घाट पर गंगा में कूद जाता तो उसकी लोकेशन सरसैया घाट कैसे मिलती है। हालांकि पुलिस को इस तथ्य पर एक आशंका है कि शायद उसका मोबाइल गंगा में छलांग लगाने के कुछ देर बाद तक ऑन रहा हो। उसके बाद पानी की वजह से बंद हो गया हो। मगर यह तर्क बहुत मजबूत नहीं है।