फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया में निकला खजाना: खेत की खुदाई करते समय निकले सोने के सिक्के, उर्दू में लिखा है तारीख और जुलूस

Sun, 05 Sep 2021 10:37 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

उत्तर प्रदेश के औरैया में खेत में खुदाई के दौरान एक किसान को सोने के 16 सिक्के मिले हैं। पुलिस ने सभी सिक्कों को जब्त कर पुरातत्व विभाग को जानकारी दे दी है। स्थानीय लोगों की मानें तो ये सिक्के मुगलकालीन बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
औरैया में खुदाई के दौरान मिला खजाना - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के कन्नौज में सिक्कों से भरा घड़ा मिलने के बाद आज औरैया में एक खेत में खुदाई के दौरान खजाना निकला। जिसमें मुगलकालीन सोने और चांदी के सिक्के मिले हैं। सोने के सिक्कों पर उर्दू भाषा में कुछ लिखा हुआ है। सिक्के काफी वजनदार है पर पुराने होने के बाद भी चमक रहे हैं। औरैया के ग्राम बादशाहपुर छेउक में गुरुवार को दीपू (25) अपने घर के पास खेत में खुदाई कर रहा था। अचानक खुदाई के दौरान उसका फावड़ा किसी चीज से टकराया। दीपू ने जब हाथों से मिट्टी हटाकर देखा तो उसको 16 सोने व 2 चांदी के सिक्के मिले। मामले की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो अफरातफरी मच गई। देर रात को घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस और सीओ सदर सुरेन्द्र यादव ने रामबाबू व उसके पुत्र दीपू को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
 
विज्ञापन

2 of 5
सिक्कों पर उर्दू भाषा लिखी हुई है - फोटो : amar ujala
राम बाबू ने बताया कि उनका छोटा बेटा दीपू घर के बाहर खेत से मिट्टी खोदकर डाल रहा था। तभी खुदाई के दौरान 16 सोने के सिक्के व 2 चांदी के सिक्के मिले। पुलिस की पूछताछ के बाद सभी सिक्के पुलिस को दे दिए। घटना के बाद से मौके पर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए है।

 
विज्ञापन

3 of 5
मौके पर तैनात की गई पुलिस - फोटो : amar ujala
वहीं कुछ ग्रामीणों ने बताया कि इस जगह पर पहले भी कई गांव के लोगों को सिक्के मिल चुके हैं। रामबाबू का कहना है कि उन्होंने 16 सिक्के सोने के और 2 सिक्के चांदी के थाना पुलिस को सौंप दिए हैं।

 

4 of 5
गांव में खजाना मिलने की रही चर्चा - फोटो : amar ujala
थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर ने बताया कि कुल 12 सिक्के बरामद किए गए हैं। बाकी सिक्कों की तलाश की जारी है। फिलहाल मौके पर पुलिस की तैनाती कर दी गई है। स्थानीय पुलिस ने पुरातत्व विभाग को मुगलकालीन सिक्के मिलने की जानकारी दी है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोने के ऐसे 16 सिक्के मिले हैं - फोटो : amar ujala
दीपावली से ग्रामीणों को मिल रहे थे सोने के सिक्के
बादशाहपुर छेउक में खुदाई के दौरान मिले सोने के सिक्कों की चर्चा जोरों पर है। लोग अलग-अलग तरह की गांव में चर्चा कर रहे हैं। कुछ ग्रामीणों ने बताया कि लगभग दीपावली से यहां ग्रामीणों को अलग-अलग एक दो सोने के सिक्के मिलते रहे हैं। गुरुवार देर शाम को खुदाई के दौरान निकले सिक्कों की खबर आग की तरह फैल गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें