फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आग का तांडव’: आशियाने राख-फसलें खाक, मासूमों के साथ 15 बेजुबान जिंदा जले

Tue, 11 Apr 2017 05:10 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
आग से तीन बच्चों की मौत
सोमवार को यूपी के कई जिलों में आग का भीषण तांडव देखने को मिला। आग में झुलसकर 5 मासूम बच्चों की जिंदा जलकर मौत हो गई, 15 से ज्यादा बेजुबान जानवर भी चीखते-चिल्लाते आग में मर गए। कानपुर महानगर, कानपुर देहात, फर्रुखाबाद, इटावा और औरैया में आग ने ऐसा विकराल रूप धारण किया कि सब कुछ तहस-नहस कर दिया। 
आगे की स्लाइड में.... आग से हा-हाकार  
विज्ञापन

2 of 4
आग
कानपुर के गंगा बैराज मार्ग के नीचे खेतों में सोमवार को भीषण आग लग गई। इस आग से सैकड़ों बीघा खड़ी फसल जलकर राख हो गई। मौके पर आग बुझाने पहुंचीं दमकल की गाड़ियां भी तेज लपटों के बीच फस गईं। करीब 300 बीघा फसल जलने की संभावना है। इसी तरह कानपुर के पनकी इलाके में एफ 31 साइट नंबर 2 में भीषण आग लग जाने से लाखों का नुकसान हो गया। कानपुर देहात जिले के बैरी असाई में दो घरों में अचानक आग लग गई।
विज्ञापन

3 of 4
आग
इस अग्निकांड में एक भैंस समेत 15 से ज्यादा मवेशी झुलसकर मर गए। पास के बानुयापुर गांव में आग से 200 बीघा फसल जलने का अनुमान लगाया जा रहा है। चार दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने के प्रयास कर रही हैं। इसी तरह घाटमपुर के घुघुवा गांव में 100 बीघा फसल जल गई। 
विज्ञापन

4 of 4
आग
मासूम बच्चे जिंदा जले
फर्रुखाबाद जिले में आग ने सबसे ज्यादा विकराल रूप धारण कर लिया। यहां के कटरी सुंदरपुर में आग लगने से खेल रहे तीन मासूम बच्चे भीषण लपटों की चपेट में आ गए। तीनों की मौके पर ही झुलसकर मौत हो गई। अभी तक इन बच्चों की कोई पहचान नहीं हो पाई है। आग ने मासूम बच्चों के अलावा बेजुबानों को भी जलाकर कर मार डाला। इसी तरह इटावा और औरैया के गांवों में भी आग ने किसानों को रोने पर मजबूर कर दिया। उनकी सैकड़ों बीघा खड़ी फसल जलकर राख हो गई।  इसी तरह दो अन्य जिलों में मासूमों के जिंदा जलने की सूचना है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें