डेमाे पिक
लायर्स एसोसिएशन के नवीन हॉल में हुई गोष्ठी में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधाकृष्ण पांडेय ने 25 साल पुरानी डीजल गाड़ियों शहर में प्रवेश न देने की मांग उठाई है।
आईआईटी की डॉ. रीटा सिंह ने कहा कि सड़कों की खुदाई के समय नगर निगम के टेंडर निकाले जाते हैं। इसके बाद कोई अधिकारी जांच करने नहीं जाता कि ठेकेदार ने प्रदूषण रोकने के उपाय किए हैं या नहीं।
एसोसिएशन के महामंत्री भानु प्रताप सिंह ने कहा कि अस्पतालों से निकलने वाली गंदगी जलाने के बजाय गड्ढे में दफन की जाए। पूर्व महामंत्री अनूप द्विवेदी ने ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने की बात रखी। साथ ही गंगा सफाई का काम भी जल्द पूरा कराने की मांग की। लॉयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रामसेवक यादव ने कहा कि टेनरियों को शहर से बाहर स्थापित कराया जाए।