फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ की छह सदस्यीय टीम ने हमीरपुर में अमर दुबे एनकाउंटर का सीन दोहराकर की जांच, पुलिस से ली जानकारी

Mon, 13 Jul 2020 09:36 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
1 of 5
अमर दुबे एनकाउंटर स्थल का टीम ने क्राइम सीन दोहराया - फोटो : अमर उजाला
विकास दुबे के बेहद करीबियों में शामिल अमर दुबे को आठ जुलाई को मुठभेड़ में मार गिराने की घटना का सीन दोहराकर सोमवार को विशेषज्ञ टीम ने जांच शुरू की है। टीम ने मौके से जानकारियां जुटाने के साथ-साथ जिला पुलिस की इस बाबत की गई लिखापढ़त का रिकॉर्ड देखा। मुठभेड़ में शामिल पुलिस वालों के बयान भी लिए।
विज्ञापन

2 of 5
अमर दुबे (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ की छह सदस्यीय टीम सोमवार दोपहर मौदहा क्षेत्र में नेशनल मार्ग पर पहुंची। वहां आठ जुलाई को अमर दुबे के भागने की कोशिश से लेकर पुलिस और एसटीएफ टीम की गोलियों से ढेर होने तक के परिदृश्य को दोहराया। मुठभेड़ में इस्तेमाल हुए प्रमुख स्थानों की बारीकी से पड़ताल की।

 
विज्ञापन

3 of 5
अमर दुबे (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
मुठभेड़ के बाद पुलिस द्वारा इस मामले में तैयार किए गए नक्शा नजरी, एफआईआर व अन्य रिकॉर्ड का अध्ययन किया। मुठभेड़ वाली टीम में शामिल पुलिस वालों से पूरा वाकया सुनकर बयान दर्ज किए। मुठभेड़ में घायल कोतवाल मनोज कुमार शुक्ला के बयान भी लिए।
 

4 of 5
अमर दुबे (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ की विशेषज्ञ टीम में शामिल विधि विज्ञान प्रयोगशाला के टीम प्रभारी डा. एके श्रीवास्तव ने मीडिया के पूछने पर बताया कि एनकाउंटर की जो कहानी पुलिस ने पेश की है, उसकी निष्पक्षता परखने के लिए सीन दोहराकर जांच की जा रही है। हमीरपुर के एसपी श्लोक कुमार ने बताया कि लखनऊ से आई टीम जांच के बाद लौट गई। सारे तथ्यों की जांच के बाद रिपोर्ट भेजेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमर दुबे और विकास दुबे (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
मजिस्ट्रेटी जांच भी शुरू
मुठभेड़ में अमर दुबे को मार गिराने के मामले की मजिस्ट्रेटी जांच अपर जिला मजिस्ट्रेट विनय प्रकाश श्रीवास्तव ने शुरू कर दी है। डीएम ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने उन्हें ही जांच के लिए नामित किया था। एडीएम ने मुठभेड़ मामले में लिखित या मौखिक जानकारी अथवा साक्ष्य देने के लिए 17 जुलाई तक का वक्त निर्धारित किया है। उनका कहना है कि कोई भी मुठभेड़ से संबंधित बात रखने के लिए नियत तिथि तक उनके कार्यालय में आ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें