फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटों से भरी तिजोरियां: पीयूष जैन के यहां 24 घंटे से जारी है नोटों की गिनती, मंगाई गई और 13 मशीनें

Fri, 24 Dec 2021 02:45 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
Tax raid: 24 घंटों से जारी है नोटों की गिनती - फोटो : amar ujala
कानपुर में इत्र कारोबारी पीयूष जैन के यहां जीएसटी विभाग की छापेमारी जारी है। छापेमारी के दौरान जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय (डीजीजीआई) की टीम को कई अलमारियों में नोट भरे मिले हैं। जिसे गिनने में टीमें पिछले 24 घंटों से लगी हैं। नोट गिनने के लिए 13 मशीनें मंगवाई गई है। अस्सी बक्से और एक कंटेनर भी मंगवाया गया है। टीम बक्सों में नोटों के बंडल भरकर कंटेनर में लोडकर ले जाएगी। मौके पर गुरुवार देर रात से पीएसी तैनात है। जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय (डीजीजीआई) ने इत्र कारोबारी पीयूष जैन के बेटे प्रत्यूष जैन को कस्टडी में लिया है। टीम प्रत्यूष को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है। पीयूष जैन के आनंदपुरी स्थित घर में भारी कैश और होने की संभावना है।



 
विज्ञापन

2 of 5
gst raid - फोटो : amar ujala
कर चोरी की आशंका में जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय (डीजीजीआई) की टीम ने गुरुवार सुबह इत्र कारोबारी पीयूष जैन के घर, फैक्टरी, ऑफिस, कोल्ड स्टोरेज और पेट्रोल पंप पर छापा मारा था। यह कार्रवाई कानपुर, कन्नौज, गुजरात, मुंबई स्थित प्रतिष्ठानों पर एक साथ की गई थी। 

 
विज्ञापन

3 of 5
gst raid - फोटो : amar ujala
अधिकारियों ने मौके से दस्तावेज और नकदी जब्त की है। सूत्रों के मुताबिक, अभी तक 150 करोड़ रुपये की कर चोरी के सुबूत हाथ लगे हैं। मुखौटा कंपनियों के जरिये 100 करोड़ रुपये से अधिक का लोन लेने की भी बात सामने आई है। इत्र कारोबारी पीयूष जैन मूलरूप से कन्नौज के छिपत्ती के रहने वाले हैं। वर्तमान में जूही थानाक्षेत्र के आनंदपुरी में रहते हैं। ये सपा के एक नेता के करीबी भी हैं।

 

4 of 5
gst raid - फोटो : amar ujala
कन्नौज में इनकी इत्र की फैक्टरी, कोल्डस्टोरेज और पेट्रोल पंप है। इत्र कंपनी का हेड ऑफिस मुंबई में है और वहां एक घर भी है। गुरुवार सुबह मुंबई की एक टीम कानपुर के अधिकारियों के साथ आनंदपुरी स्थित घर पहुंची। टीम अपने साथ नोट गिनने वाली चार मशीनें लाई थी। परिवार के लोगों से घर में बंद कर पूछताछ की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
gst raid - फोटो : amar ujala
अधिकारियों ने बताया कि कन्नौज स्थित फैक्ट्री से इत्र मुंबई जाता है। यहां से इत्र पूरे देश और विदेश में बेचा जाता है। पीयूष जैन की करीब 40 कंपनियां हैं, जिसमें दो सऊदी अरब, दो देश के पूर्वी राज्यों में हैं। पीयूष जैन ने एक माह पहले लखनऊ में समाजवादी इत्र की लांचिंग की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें