फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL: सुरेश रैना के पांव छूने सिक्योरिटी तोड़कर मैदान पर दौड़ा ‘रैना’

Fri, 12 May 2017 06:37 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
मैदान तक जा पहुंचा रैना का फैन - फोटो : ओपी वाधवानी
कानपुर का ग्रीनपार्क स्टेडियम उस समय ठहाकों से गूंज गया जब गुजरात लायन्स की टीशर्ट पहने ‘रैना’ दौड़कर सुरेश रैना के पांव छूने पिच पर पहुंच गया। बुधवार को खेले गए आईपीएल-10 मुकाबले के   दौरान सुरेश रैना का एक फैन हद से ज्यादा गुजर गया। उसे पकड़ने की तमाम कोशिशें की गईं लेकिन उसकी रफ्तार इतनी तेज थी कि कोई पकड़ नहीं सका।  
विज्ञापन

IPL: सुरेश रैना के पांव छूने सिक्योरिटी तोड़कर मैदान पर दौड़ा ‘रैना’

2 of 5
मैदान तक जा पहुंचा रैना का फैन - फोटो : ओपी वाधवानी
जो लड़का पिच पर कूदा उसने गुजरात लायन्स की टीशर्ट पहने हुई थी जिसकी वजह से पहले तो सिक्योरिटी ऑफिसर्स को ये लगा कि वह टीम का ही कोई प्लेयर है लेकिन जब उसने पिच पर दौड़ लगाना शुरू कर दिया तो सबको शक हो गया। 
विज्ञापन

IPL: सुरेश रैना के पांव छूने सिक्योरिटी तोड़कर मैदान पर दौड़ा ‘रैना’

3 of 5
मैदान तक जा पहुंचा रैना का फैन - फोटो : ओपी वाधवानी
ये नजारा देख पूरा ग्रीनपार्क स्टेडियम ठहाकों और हूटिंग से गूंज उठा। वहीं रैना ने अपने फैन से मुलाकात कर उसे बाहर जाने को कहा। फिर भी वो लड़का नहीं गया तो अंपायर को आगे आकर उसे मैदान से बाहर निकालने की कोशिश शुरू हुई। 

IPL: सुरेश रैना के पांव छूने सिक्योरिटी तोड़कर मैदान पर दौड़ा ‘रैना’

4 of 5
मैदान तक जा पहुंचा रैना का फैन - फोटो : ओपी वाधवानी
सुरक्षाव्यवस्था को दरकिनार करते हुए खिलाड़ी से मिलने पिच पर पहुंचे इस फैन पर गुजरात लायन्स के खिलाड़ी रविंद्र जडेजा की हंसी छूट आई। सुरेश रैना से मिलने और पांव छूने के बाद ये लड़का बेहद खुश नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL: सुरेश रैना के पांव छूने सिक्योरिटी तोड़कर मैदान पर दौड़ा ‘रैना’

5 of 5
मैदान तक जा पहुंचा रैना का फैन - फोटो : ओपी वाधवानी
थोड़ी ही देर बाद उसे उसकी गलती का अहसास सिक्योरिटीवालों ने करा दिया। उसे मैदान से ही नहीं स्टेडियम से भी बाहर निकाल दिया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें