फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

फरिश्ता बनकर आया बंदर, जान देकर बचाया बड़ा हादसा, अंतिम संस्कार के बाद मंदिर बनाने की तैयारी

Fri, 12 May 2017 04:02 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
1 of 4
उन्नाव में हुआ बंदर का अंतिम संस्कार
यूपी के उन्नाव जिले में मंगलवार को एक ऐसी घटना सामने आई जिसने सभी को हैरान कर दिया। तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर कार में टक्कर मारने ही वाला था कि सामने अचानक एक बंदर आ गया और दुर्घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ये दुर्घटना देख कार चालक ने अपनी गाड़ी जहां की तहां रोक ली, जिससे एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। कार में 6 लोग सवार थे।
 

2 of 4
उन्नाव में बंदर का अंतिम संस्कार
कार में बैठे लोगों ने बंदर को भगवान हनुमान का रूप बताते हुए उसकी लाश के पांव छुए और फिर वहां से चले गए।  बंदर की दुर्घटना में मौत की खबर सुनकर मौके पर पहुंचे हिंदू संगठन के लोगों ने उसकी लाश उठाकर अंतिम संस्कार कराया।

3 of 4
उन्नाव में बंदर का अंतिम संस्कार
बताया जा रहा है कि जहां पर बंदर का अंतिम संस्कार हुआ था वहां मेले जैसा नजारा था। राष्ट्रीय हिंदू सेना के आयुष त्रिवेदी और रमाकांत ने क्षेत्रीय लोगो की सहायता से विधि विधान से बंदर का अंतिम संस्कार किया था।
विज्ञापन

4 of 4
दुर्घटना में मारा गया बंदर
लोगों का यह भी कहना था कि बंदर ने खुद की जान देकर बड़ी दुर्घटना होने से बचा ली। अब इसकी याद में गंगाघाट जाजमऊ के पास एक मंदिर का निर्माण कराया जाएगा।
Next
AU ऐप में पढ़ें