फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'किस्सा कामयाबी का', एचबीटीयू के सजल को 37 लाख का जॉब ऑफर, आप भी ले सकते हैं प्रेरणा

Fri, 26 Oct 2018 12:18 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
बीटेक छात्र सजल जैन
कानपुर हरकोर्ट बटलर टेक्नोलॉजिकल इंस्टिट्यूट (एचबीटीयू) के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के बीटेक छात्र सजल जैन को उबर कंपनी ने सालाना 37 लाख रुपये की जॉब ऑफर की है। पैकेज के लिहाज से विवि के इतिहास में यह अब तक का सबसे बड़ा जॉब ऑफर है। इस वर्ष प्लेसमेंट की शुरुआत में ही अब तक पांच छात्रों को 20 लाख रुपये से ऊपर के पैकेज की जॉब ऑफर हो चुकी है।

कासगंज के रहने वाले सजल के पिता संजय कुमार जैन हार्डवेयर व्यवसायी और उनकी मां कामिनी जैन गृहिणी हैं। इनके अलावा बीटेक ऑयल टेक्नोलॉजी के छात्र विकास राय, प्रखर श्रीवास्तव और सचिन सिंह को ओलम इंटरनेशनल ने 22 से 27 लाख रुपये के पैकेज पर जॉब ऑफर की है। विकास राय गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं। उनके पिता संतोष कुमार राय आयकर विभाग में निरीक्षक हैं। मां सुधा राय गृहिणी हैं।
विज्ञापन

2 of 4
बीटेक छात्र सजल जैन - फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ के रहने वाले प्रखर के पिता विनय कुमार श्रीवास्तव सिविल कोर्ट में रीडर हैं और मां ममता श्रीवास्तव गृहिणी हैं। शहर के संजीव नगर, अहिरवां निवासी सचिन सिंह के पिता बालेंद्र सिंह एक प्राइवेट कंपनी में सिविल कंस्ट्रक्शन का काम करते हैं। सचिन सिंह को नाइजीरियन कंपनी ओलम इंटरनेशनल में 22 लाख रुपये का पैकज मिला है। इस कंपनी का हेडक्वाटर सिंगापुर में है।
विज्ञापन

3 of 4
डेमो पिक
सचिन की मां माया सिंह हाउस वाइफ हैं वहीं पिता बालेंद्र सिंह सिविल कंस्ट्रेक्शन का काम करते हैं। सचिन को क्रिकेट खेलने का बहुत शौक है। बीटेक आईटी के छात्र हर्षित बंसल को गो-जेक ने 20 लाख की जॉब ऑफर की है। अब तक विवि में प्लेसमेंट के लिए करीब 20 कंपनियां आ चुकी हैं। इन कंपनियों ने 89 छात्र-छात्राओं को जॉब ऑफर की है। सैमसंग ने कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के दस छात्रों को नौ लाख रुपये पैकेज की जॉब ऑफर की है।
विज्ञापन

4 of 4
डेमो पिक
विवि के कुलपति प्रो. एनबी सिंह ने सभी चयनित छात्रों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह विवि के प्रयासों और छात्रों की मेहनत का असर है। पिछले वर्ष साढ़े 17 लाख रुपये के अधिकतम पैकेज वाली जॉब ऑफर हुई थी। अभी प्लेसमेंट प्रक्रिया चल रही है। कई बड़ी कंपनियां और बड़े पैकेज पर छात्रों का चयन कर सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें