कानपुर जीटी रोड स्थित सेवायोजन कार्यालय में 30 अक्तूबर को रोजगार मेला लगने जा रहा है। इसमें केवल इंटरमीडिएट पास युवा ही शामिल हो सकते हैं। इन युवाओं को लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के बाद श्रीराम पिस्टन एंड रिंग लिमिटेड कंपनी तीन साल का मैकेनिकल इंजीनियरिंग का निशुल्क डिप्लोमा कराएगी और अपने यहां नौकरी भी देगी। पढ़ाई के दौरान स्कॉलरशिप भी मिलेगी। इच्छुक युवा 29 अक्तूबर तक विभाग में बायोडाटा जमा कर सकते हैं।