कभी देखा है दामाद की खिदमत का ऐसा नजारा... तौबा-तौबा.. ऐसी आओ भगत देखकर तो किसी की भी जान हलक में आ जाए। ऊपर से ये गर्मी की चिल्लम-चिल्ली...
विज्ञापन
2 of 3
भरी धूप में घंटों खंबे से बंधा रहा दामाद
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के नजदीक बिठूर में एक दामाद की कसकर मरम्मत की गई। भरी दोपहर घंटों इन महाशय को खंबे से बांधकर रखा गया। केवल यहीं नहीं बेल्ट और डंडे से पिटाई भी की गई। इनके साथ ऐसा क्यों हुआ अब ये भी जान लिजिए...
बिठुर के बिरितियांन में मंधना में ससुराल आये युवक को मुहल्ले के लोगो ने चोरी का इल्जाम लगाकर पोल से बांधकर बड़ी बेरहमी से पीटा। यह नजारा वहां जमा हुई भीड़ देखती रही। कोई भी बीच-बचाव के लिए आगे नहीं बढ़ा।
दामाद शिवप्रकाश को मोहल्ले के पंकज कठेरिया ने रस्सी से बाधकर पीटा। इसके बाद 100 नंबर पर सुचना की गई। मौके पर पुलिस पहुंची। पूछताछ के बाद पुलिस ने शिवप्रकाश को मेडिकल के लिए भेज दिया।