फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांप्रदायिक हिंसा भड़काने की बड़ी साजिश हुई फेल  

Mon, 26 Sep 2016 12:55 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 3
अाक्राेश‌ित लाेगाें काे शांत कराते शहर काजी आलम रजा नूरी व अन्य प्रबुद्घ लाेग - फोटो : अमर उजाला, कानपुर

शहर में सांप्रदायिक बवाल की बड़ी साजिश प्रशासन और शहर काजी ने मिलकर फेल कर दी। यहां कैंट थाना क्षेत्र के एक धर्मस्थल पर कुछ उत्पातियों ने धार्मिक वस्तुओं के संग छेड़छाड़ की थी। खबर फैली तो एक विशेष संप्रदाय से जुड़े सैकडों लोग मौके पर जुट गए। लोगों में गुस्सा इस कदर भड़का की वह कुछ भी करने को उतारू हो गए। कुछ लोगों ने मामले को तूल देने की कोशिश शुरू कर दी। आनन-फानन में मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस, पीएसी तैनात हो गई।  आगे पढ़िए कैसे मामला हुआ शांत...
 
  
 
विज्ञापन

आग लगाने को थे तैयार

2 of 3
अाक्राेश‌ित लाेगाें काे शांत कराते शहर काजी आलम रजा नूरी व एडीएम स‌िटी
 
भीड़ में कुछ ऐसे लोग थे जो माहौल को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे थे। वह आग लगाने को भी तैयार थे। जोरशोर से नारेबाजी शुरू हो गई। लेकिन इससे पहले ही जिला प्रशासन, पुलिस व शहर काजी फ्रंट फूट पर आ गए। भारी संख्या में पुल‌िस बल माैके पर तैनात हाे गई अाैर फ‌िर शुरू हुअा बातचीत का दाैर।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

एेसे शांत हाे गया माहाैल

3 of 3
कुछ इसी तरह शरारती तत्वाें ने वारदात काे द‌िया अंजाम
उत्पातियों के इस कारनामे पर शहर काजी आलम रजा नूरी ने लोगों को समझाया। बोले, भाईयों के बीच जहर घोलने की इस साजिश को समझिए। हमें एक-दूसरे की भावनाअाें काे समझना हाेगा अाैर सम्मान करना हाेगा। शहर काजी के साथ कुछ प्रबुद्घ लाेगाें ने भी मामला शांत कराया। पुलिस ने भी फौरी तौर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें