पौने दो सौ करोड़ के बंग्ले में रहने वाली इस हस्ती के बारे में आप कम ही जानते होंगे। इनका ताल्लुक सबसे बड़े राजनीतिक घराने से है। केवल इतना ही नहीं इनका रॉयल फैमली से भी कनेक्शन है। आइए जाने इनके बारे में...
विज्ञापन
2 of 10
आदित्य यादव और राजलक्ष्मी यादव
पूर्व कैबिनेट मंत्री और विधायक शिवपाल सिंह यादव के बेटे आदित्य (अंकुर यादव) का 12 जून को जन्मदिन था। इंजीनियरिंग की डिग्री ले चुके आदित्य अब किसानों के सबसे बड़े को-ऑपरेटिव ऑर्गनाइजेशन IFFCO के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल हैं। वे इफ्को बोर्ड के सबसे युवा डायरेक्टर हैं।
विज्ञापन
3 of 10
आदित्य और राजलक्ष्मी
आदित्य इफ्को से जुड़े होने के अलावा यूपी प्रादेशिक को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड के चेयरमैन भी हैं। वे इंटरनेशनल को-ऑपरेटिव अलायंस के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में भी शुमार हैं।
4 of 10
शिवपाल के बेटे आदित्य यादव के साथ राजलक्ष्मी यादव
अंकुर उर्फ आदित्य ने पिछले साल 10 मार्च को आजमगढ़ के राजघराने की राजलक्ष्मी से शादी की थी।
विज्ञापन
5 of 10
राजलक्ष्मी यादव
लखनऊ यूनिवर्सिटी से एमए की डिग्री हासिल करने वाली राजलक्ष्मी की मां शारदा कुंवर सिंह राजपूताना मैहर स्टेट की राजकुमारी रही हैं। नाना राजा कुंवर नारायण सिंह जूदेव 3 बार विधायक रह चुके हैं। हिमाचल प्रदेश के वर्तमान सीएम वीरभद्र सिंह राजलक्ष्मी के नाना लगते हैं।
विज्ञापन
6 of 10
राजलक्ष्मी यादव
यादव खानदान में मुलायम सिंह यादव ने जो पॉलिटिक्स शुरू की वह परिवार में वंशवाद की बेल की तरह आगे बढ़ती चली गई। मुलायम अब समाजवादी पार्टी के संरक्षक के तौर पर हैं। इनके परिवार के कुल 18 लोग राजनीति में हैं। मुलायम के बेटे अखिलेश यादव 3 बार सांसद और यूपी के चीफ मिनिस्टर रह चुके हैं। इनकी पत्नी डिंपल यादव कन्नौज से सांसद हैं।
विज्ञापन
7 of 10
राजलक्ष्मी यादव अपने पिता संजय सिंह के साथ
राजलक्ष्मी के पिता संजय सिंह मुलायम के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ के लालगंज तहसील के रहने वाले हैं। इनके पिता स्व. सतनरायन सिंह वर्ष 1976 से 1982 तक कांग्रेस से एमएलसी भी रहे। छोटे बेटे प्रतीक की पत्नी अपर्णा यादव ने विधानसभा 2017 का चुनाव लड़ा, लेकिन असफल रही।
8 of 10
राजलक्ष्मी यादव
शिवपाल जसवंत नगर से विधायक हैं। इनकी पत्नी सरला यादव मुलायम फैमिली की पहली महिला थी जो राजनीती में उतरी। वह यूपीपीसीएफ की अध्यक्ष रह चुकी हैं। इनके बेटे अंकुर उर्फ़ आदित्य यादव यूपीपीसीएफ के चेयरमैन हैं। बड़े भाई अभय राम यादव के बड़े बेटे धर्मेन्द्र बदायूं से सांसद हैं। दूसरे बेटे अनुराग यादव 2017 के विस चुनाव में सपा कैंडिडेट रहे।
9 of 10
आदित्य यादव और राजलक्ष्मी
धर्मेंद्र की जुड़वां बहन संध्या यादव मैनपुरी जिला पंचायत की चेयरमैन हैं। इनकी बहन शीला यादव जसवंतनगर से जिला पंचायत की सदस्य हैं।स्वर्गवासी भाई रतन सिंह के पोते तेज प्रताप यादव मैनपुरी से सांसद हैं। इनकी मां मृदुला यादव सैफई की ब्लॉक डेवलपमेंट काउंसिल की मेंबर हैं।
मुलायम सिंह यादव के चाचा बच्चीलाल यादव के बेटे रामगोपाल यादव राज्यसभा सांसद हैं। उनके बेटे अक्षय यादव फिरोजाबाद से सांसद हैं। रामगोपाल की बहन गीता देवी के बेटे अरविंद यादव कन्नौज के छिबरामऊ से एमएलसी हैं।