फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपाल का भाजपा सरकार पर हमला, कहा 'साम्प्रदायिक राजनीति का शिकार और अलोकतांत्रिक हैं घटनाएं'

Thu, 14 Feb 2019 07:04 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमो
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में हुए बवाल पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मुखिया शिवपाल सिंह यादव ने बीजेपी सरकार पर जुबानी हमला किया है। अपने टि्वटर हैंडल के जरिए उन्होंने भाजपा सरकार पर तीखे बाण छोड़े हैं।
 

 

 


 
विज्ञापन

ऐसे भड़का था मामला

2 of 5
डेमो
शिवपाल सिंह यादव ने कहा 'दुःखद है कि भाजपा सरकार छात्रों पर लाठी का प्रयोग कर रही है। पिछले पांच साल में देश की तमाम शैक्षिक संस्थाएं भाजपा की साम्प्रदायिक राजनीति का शिकार हुई हैं। एएमयू के14 छात्रों पर एकतरफा राजद्रोह का मुकदमा दर्ज कर एकपक्षीय कार्यवाही किए जाने की घटना दुःखद व अलोकतांत्रिक है।'




 
विज्ञापन

3 of 5
डेमो
एएमयू छात्रसंघ ने मंगलवार को कॉन्फ्रेंस हॉल में कई राजनीतिक पार्टियों के नेताओं की बैठक बुलाई थी। इस कार्यक्रम में एआईएमआईएम के नेता और सांसद असदुद्दीन ओवैसी को भी आमंत्रित किया गया था। सांसद असदुद्दीन ओवैसी  के आने का कुछ लोगों ने जोरदार विरोध किया था। जिसके बाद विरोध में शामिल नेता अजय सिंह को छात्राें एक गुट ने पीट दिया था। 

 

4 of 5
डेमो

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में मंगलवार को हुए बवाल का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। भारत के खिलाफ नारेबाजी करने वाले 14 छात्रों पर राजद्रोह की कार्रवाई की हुई है। एएमयू प्रशासन ने छात्र नेता अजय सिंह समेत आठ लोगों को सस्पेंड कर दिया है। जिसके बाद यहां की इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। एएमयू परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो
इससे पहले शिवपाल सिंह यादव ने कहा था 'यूपी का बजट निराशाजनक,दिशाहीन व उद्देश्यविहीन है,इसमें रोजगार बढ़ाने,किसानों व गरीबों के उत्थान की कोई योजना नहीं है।विभिन्न योजनाओं व सब्सिडी के आंकड़ों से प्रतीत होता है कि सरकार पिछड़े,दलित,अल्पसंख्यकों,किसानों, नौजवानों व छोटेऔर मझौले उद्यमों के लिए केवल खोखले वादे कर रही है।'
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें