फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के कई शहरों में बारिश से बढ़ी ठंड, आगे के लिए विभाग ने दी ये चेतावनी

Thu, 14 Feb 2019 05:43 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
डेमो पिक
यूपी के कानपुर समेत आसपास के कई शहरों में गुरुवार को आसमान में बदली छाई रही। वहीं कई जगह झमाझम बारिश हुई। बारिश के बाद से तेज हवाओं के साथ ठंड बढ़ गयी है। मौसम विभाग की मानें तो अभी दो दिनों तक यूपी के तमाम शहरों में बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

2 of 6
डेमो पिक
गुरुवार को यूपी के इटावा, औरैया, कन्नौज, हरदोई, बांदा, फतेहपुर, फर्रूखाबाद, हमीरपुर, जालौन, चित्रकूट, उन्नाव, महोबा आदि शहरों में कहीं आसमान में बदली छाई रही तो कहीं जमकर बारिश हुई। 
 
विज्ञापन

3 of 6
डेमो पिक
मौसम  विभाग की मानें तो अगले दो दिनों में कानपुर और इसके आसपास शहरों में बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है। जिससे दिन में कड़ी धूप का असर कम होगा, ठंड बढ़ सकती है।

4 of 6
डेमो पिक
आज कानपुर में सुबह से ही आसमान में बदली छाई रही। वहीं कई जगहों पर बारिश भी हुई। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार 15 और 16 फरवरी को सुबह और शाम घना कोहरा रहने की संभावना है।
विज्ञापन

5 of 6
डेमो पिक
इस दौरान हवा में प्रदूषण की मात्रा भी बढ़ सकती है। गुरुवार को हवा की गति 1.5 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आंकी गयी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डेमो पिक
गुरुवार का तापमान
अधिकतम- 21.8 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 13.2 डिग्री सेल्सियस
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें