फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों का गुनहगार: किशोर के साथ पत्नी व खुद जेई बनाता था शारीरिक संबंध, रोंगटे खड़े करने वाला राज जानकर सीबीआई हैरान

Fri, 26 Feb 2021 04:39 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
1 of 5
बच्चों के यौन शोषण का मामला - फोटो : अमर उजाला
रिमांड पूरी होने के बाद दिल्ली निवासी आरोपी मो. आकिब को लेकर सीबीआई बुधवार को चित्रकूट पहुंची। रेलवे स्टेशन पर ही आरोपी ने जेई व उसकी पत्नी के बारे में राज उजागर कर दिए। जिसे सुनकर रोंगटे खड़े हो गए। जेई रामभवन व पत्नी दुर्गावती सामान्य व गरीब घरों के बच्चों को अपना शिकार बनाते थे।
विज्ञापन

2 of 5
बच्चों के यौन शोषण का मामला - फोटो : अमर उजाला
दोनों मिलकर किशोर के साथ कुकर्म में शामिल होते थे जिसका लैपटाप के कैमरे से वीडियो बनाते थे। इसके बाद उस वीडियो को जेई विदेशों से जुड़े अपने दोस्तों को शेयर करता था। आकिब का दावा है कि जेई की हैवानियत उसके वीडियो में दिखती है।
विज्ञापन

3 of 5
आरोपी जेई रामभवन - फोटो : अमर उजाला
किशोर से पत्नी के साथ संबंध बनवाकर स्वयं भी किशोर के साथ कुकर्म करता था। विरोध करने पर मारता पीटता था और चिल्लाने पर मुंह दबाते थे। फिर मोटी रकम देकर जुबान बंद करा देते थे। आरोपी के अनुसार जेई की इस हैवानियत के काम में पत्नी पूरा सहयोग करती थी।

 

4 of 5
आरोपी जेई रामभवन - फोटो : अमर उजाला
उसके घर में चित्रकूट, बांदा, प्रयागराज के लड़के आते थे। उसे अपने पैसे की ताकत का गुमान है। उधर, सीबीआई का दावा है कि इसी तरह जेई और पत्नी के खिलाफ सबूत मिलते रहे तो और भी कई केस उनके खिलाफ दर्ज होंगेे। इसका जाल यूपी के चार जिलों में फैला है। जेई व पत्नी के ग्रुप से सेक्स के कई सबूत मिल चुके हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आरोपी जेई रामभवन - फोटो : अमर उजाला
कुछ नहीं होगा, छूट जाऊंगा
वीडियो बनाकर 50 से अधिक बच्चों को इसका शिकार करने वाले जेई रामभवन को अपनी काली करतूत का कतई अफसोस नहीं है। जेई हर बार कहता है कि उसका कुछ भी नहीं हो सकता। कुछ साल जेल में सजा काटने के बाद रुपये के बल पर बाहर आ जाएगा। उसके भोले चेहरे के पीछे शैतान रूपी पिशाच है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें