फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘लश्कर-ए-तैयबा’ आतंकी सलीम की कुंडली सामने आते ही फतेहपुरवासियों के ‘पैरों तले जमीन खिसकी’

Wed, 19 Jul 2017 08:50 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
सलीम के गांव में सनसनी
मुंबई में गिरफ्तार लश्कर-ए-तैयबा आतंकी सलीम की कुंडली सामने आते ही फतेहपुरवासियों के पैरों तले जमीन खिसक गई है। पिछले 15 सालों में सलीम महज दो बार ही गांव आया था। वह पहली बार 2004 के बाद घर आया था। सऊदी अरब की पहली कमाई से सलीम ने घर बनवाया था। उसने घर को बनवाने में लाखों रुपये खर्च किए थे। इसके बाद शादी की और अपने ही परिवार को देखने में लग गया। दोबारा वह दुबई चला गया था। दुबई जाने के बाद उसने घरवालों को पैसे नहीं भेजे। शायद वह दोबारा रकम को  पत्नी तक पहुंचाता रहा होगा। वह दोबारा गांव छोड़ने के बाद  ट्रेनिंग कैंप में शामिल हो गया था।   
विज्ञापन

2 of 4
आतंकी सलीम खान का गांव
बेटी के जन्म से दो माह पहले लौटी थी नाजमीन 
दुबई में रहकर आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के कारण  सलीम खान ने परिवार से दूरियां बना ली थीं। उसने पत्नी को भी अपने परिवार के लोगों से दूर कर रखा था। उसे लगता रहा होगा कि कहीं उसका आतंकी साया परिवार पर न पड़ जाए। लेकिन वह कितने दिनों तक परिवार से दूरी बनाकर रखता। सलीम ने छह साल पहले अपनी पत्नी नाजमीन को दुबई बुला लिया था। उसने करीब सात माह तक पत्नी और बेटे शहनवाज को साथ में रखा था। दुबई में उसकी पत्नी नाजमीन गर्भवती हो गई थी। ऐसे में उसने ससुराल कबरे गांव में पत्नी को प्रसव से दो माह पहले भेज दिया था। 
 
विज्ञापन

3 of 4
आतंकी सलीम खान का घर
सलीम के गांव से ससुराल तक दहशत का माहौल 
फतेहपुर हथगाम बंदीपुर निवासी सलीम खान की गिरफ्तारी के बाद से उसके गांव घर और ससुराल तकके लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस और खुफिया विभाग की नजर भी परिवार पर लगी है। पुलिस भाइयों से देर रात तक पूछताछ करती रही। उनकी निगरानी में भी पुलिस को भी सादी वर्दी में लगाया गया है। थाने में भी बुलावा होता रहा है। नया चेहरा सामने आते ही उसकी टोह लेने में पुलिस जुट जा रही है। बंदीपुर गांव में मंगलवार को सन्नाटा देखने को मिला। ग्रामीणों के जेहन में दहशत का माहौल रहा है। परिवार के लोग भी सहमे रहे। पुलिस व एलआईयू ने भाइयों अलीम और मुस्तकीम से सोमवार की देर रात तक पूछताछ की। उन्हें सुबह थाने भी बुलाया गया। हालांकि वह मीडिया से बचकर थाने पहुंचे।
 
विज्ञापन

4 of 4
सलीम का भाई कलीम
सीधे तरीके सारी सच्चाई सलीम के बारे में बता दें तभी अच्छा
थानेदार विनोद कुमार सिंह ने बताया कि दोनों भाइयों से पूछताछ की गई है। उन्हें समझा दिया गया है कि वह सीधे तरीके सारी सच्चाई सलीम के बारे में बता दें। वही उनके लिए बेहतर होगा। हालांकि पुलिस तीनों भाइयों अलीम, कलीम और मुस्तकीम से सलीम के बारे में खास नहीं उगला सकी है। उधर, ससुराल खखरेरू थाने के कबरे गांव मायके नाजमीन इलाहाबाद से पहुंची। वह अपनी मां आशफा बेगम के साथ ससुराल शाम को आई। आशफा बेगम बंदीपुर में बेटी को छोड़ने के बाद सीधे घर लौट गई। नाजमीन के  आते ही लोगों की निगाहें उस पर टिक गई। गांव के महिलाओं की भीड़ भी घर में लगी रही। पुलिस और किसी अफसर के पहुंचते ही गांव के लोग दहशत में आ जा रहे हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें