फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा आरएसएस के जरिए काट रही पार्टी के वोट, मन न भरा तो टोटी चोरी का लगा दिया आरोप - नरेश उत्तम

Mon, 25 Jun 2018 07:31 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
नरेश उत्तम - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने रविवार को इंदरगढ़ तिराहे पर आयोजित सपा किसान सम्मेलन में भाजपा सरकार व आरएसएस पर निशाना साधा। उन्होने कहा कि भाजपा ने आरएसएस के कुछ लोगाें को बीएलओ के पदाें पर बैठा दिया है। वह आरएसएस एजेंट के रूप में कार्यकर्ताओं के वोट काटने में जुटे है। सपा कार्यकर्ता सतर्क हो जाए और बीएलओ के पास जाकर अपना वोट चेक करें। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
सभा में बैठे सपाई - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने भाजपा पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया। नरेश उत्तम ने कहा कि भाजपा शासन में किसान दुखी है। किसानों को फसलों का सही मूल्य नहीं मिल पा रहा। इस शासनकाल में आलू सस्ता है और बालू मंहगी है। बीजेपी सरकार सिर्फ पूंजीपतियों को लाभ पहुंचा रही हैै। कैराना और फूलपुर उपचुनाव में बीजेपी की हार उसकी विफलता को बताती है।

 
विज्ञापन

3 of 4
नरेश उत्तम
कुछ माह पूर्व लखनऊ की सड़कों पर फेंके गए आलू कांड का जिक्र करते हुए कहा कि आलू का सही दाम न मिला तो किसानों ने आलू फेंक दिया। फिर भी सरकार ने किसानों की ओर ध्यान नहीं दिया। कहा, अखिलेश सरकार में बालू सस्ती थी और आलू महंगा। क्योंकि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष किसानों के हितों को सर्वोपरि रखते हैं।

 
विज्ञापन

4 of 4
नरेश उत्तम
नरेश उत्तम ने कहा कि उपचुनाव के नतीजों से बौखलाई भाजपा सरकार अब आरएसएस के लोगाें को बीएलओ बनाकर सपा कार्यकर्ताओं के वोट कटवाने में जुटी है। उन्होने कहा कि बीजेपी सरकार ने सपा मुखिया का बंगला खाली कराया। इससे मन नहीं भरा तो टोटी चोरी का आरोप लगा दिया। कहा, कैराना उपचुनाव में भाजपा सरकार ने 384 काउंटिंग मशीनों में खराबी करा दी। चार घंटे तक मशीन खराब रही। किसान सम्मेलन में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को सपाइयों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व सांसद डिंपल यादव का चित्र भेंट किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें