फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचेंडी हत्याकांड: विसरा रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज, ऋषभ के गल गए थे कई अंग, वैज्ञानिक साक्ष्य जुटा रही पुलिस

Sun, 11 Dec 2022 06:39 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
Kanpur Rishabh murder case - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के ऋषभ तिवारी हत्याकांड में आरोपियों के कबूलनामे के साथ पुलिस वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने में जुटी है। सचेंडी पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विसरा लखनऊ स्थित एफएसएल लैब भेज दिया है। दरअसल, कल्याणपुर निवासी ऋषभ को पत्नी सपना दवा का ओवरडोज देती थी।

इस कारण उसकी मौत हो गई थी। इस दौरान सपना ने उसके अंगों को गलाने वाली भी दवाइयां दी थीं। कल्याणपुर के शिवली रोड निवासी ऋषभ तिवारी की पत्नी सपना ने संपत्ति की लालच में अपने प्रेमी रायपुरवा निवासी राज कपूर उर्फ राजू के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी।

27 नवंबर को राज कपूर ने साथी कर्मचारी सत्येंद्र विश्वकर्मा उर्फ सीटू के साथ मिलकर ऋषभ पर जानलेवा हमला किया था। पुलिस के अनुसार हमले में बचने पर सपना ने दवा का ओवरडोज देकर ऋषभ की हत्या कर दी थी। सपना उक्त दवाएं घर के सामने के आशा मेडिकल स्टोर के संचालक सुरेंद्र यादव से लाती थी।
विज्ञापन

2 of 6
Kanpur Rishabh murder case - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने प्रेमी राज कपूर, सीटू, सुरेंद्र और सपना को जेल भेजा था। मामले में पोस्टमार्टम एक्सपर्ट नवनीत चौधरी ने बताया कि मौत की असल वजह स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित किया जाता है। इसमें मरने वाले के शरीर से विसरल पार्ट यानि आंत, दिल, किडनी, लिवर आदि अंगों का सैंपल रखा जाता है।
विज्ञापन

3 of 6
Kanpur Rishabh murder case - फोटो : अमर उजाला
सैंपलों की जांच से पता चल सकेगा कि ऋषभ के शरीर में किस प्रकार की दवाएं दी गईं थीं, जो मौत का कारण बनीं। यदि कोई जहरीली दवा दी गई है, तो भी इसका पता चल सकेगा। उन्होंने बताया कि अगर किसी शख्स की मौत संदिग्ध हालात में होती है, तो ऐसे मामलों में मौत की वजह जानने के लिए विसरा की जांच की जाती है।

4 of 6
Kanpur Rishabh murder case - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि ऋषभ हत्याकांड में एक और चौंकाने वाला तथ्य सामने आया था। सपना ने अपने पति की हत्या के लिए प्रेमी को तीन लाख की सुपारी दी थी। इसका खुलासा राजकपूर उर्फ राजू के व्हाट्सएप चैट से हुआ। राजू से पूछताछ में भी जुर्म कबूल किया है।
विज्ञापन

5 of 6
आला कत्ल बरामद - फोटो : अमर उजाला
उसने बताया कि 27 नवंबर को उसने अपने कर्मचारी नर्वल निवासी सत्येंद्र विश्वकर्मा उर्फ सीटू के साथ ऋषभ पर हमला किया था, लेकिन वह बच गया। इसके बाद इलाज के दौरान एक इंजेक्शन देकर और दवाओं के ओवरडोज से ऋषभ को मौत के घाट उतार दिया। इसमें मेडिकल स्टोर संचालक सुरेंद्र सिंह यादव ने भी मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आरोपी पत्नी सपना - फोटो : अमर उजाला
क्राइम सीरियल देखकर रची थी साजिश
सपना ने पुलिस को बताया कि क्राइम सीरियल देखती रहती थी। किसी क्राइम सीरियल में उसने देखा था कि इसी तरह से दवाइयों की ओवरडोज कर शख्स को मार दिया जाता है। उसको हत्या साबित करना पुलिस के लिए चुनौती बन जाता है। इसलिए जब ऋषभ हमले से नहीं मरा, तो उसने दवाइयों की ओवरडोज देकर मारने की साजिश रची।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें