फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishabh Murder Case: ऋषभ की मौत के बाद डिलीट कर दिया फेसबुक अकाउंट, प्रेमी से कहा- जब तक मैं न कहूं कॉल न करना

Sat, 10 Dec 2022 04:55 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
विज्ञापन
1 of 8
Kanpur Rishabh murder case - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के ऋषभ हत्याकांड में एक और चौंकाने वाला तथ्य सामने आया हैं। सपना ने अपने पति की हत्या के लिए प्रेमी को तीन लाख की सुपारी दी थी। इसका खुलासा राजकपूर उर्फ राजू के व्हाट्सएप चैट से हुआ है। वहीं, एक खुलासा यह भी हुआ कि ऋषभ की सांसें बंद होते ही सपना ने अपना फेसबुक अकाउंट डिलीट कर दिया था। इसके बाद उसने अपने प्रेमी राजू को व्हाट्सएप मैसेज भेजा कि वह जब तक उससे संपर्क न करे तब तक उसे कॉल नहीं करे। फिर सारे व्हाट्सएप मैसेज भी डिलीट कर दी थी, जिससे कि ऋषभ ही हत्या महज एक हादसा लगे। डीसीपी पश्चिम ने बताया कि सपना और राजू कानपुर देहात के पतारा के एक डिग्री कॉलेज में पढ़ते थे। वहीं दोनों में प्रेम संबंध हुए। 2020 में ऋषभ से शादी के बाद भी वह राजू के संपर्क में थी। 
 
विज्ञापन

2 of 8
आरोपी पत्नी सपना - फोटो : अमर उजाला
अक्सर फेसबुक मैसेंजर के जरिए राजू से बात करती थी। मैसेंजर पर ही उसने पति को मारने के लिए तीन लाख की सुपारी देने की बात तय की। बाद में दवाओं के ओवरडोज से हत्या करने के बाद उसने तुरंत फेसबुक अकाउंट बंद कर दिया। 
विज्ञापन

3 of 8
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने जब राजू को उठाया तो उसके फेसबुक और व्हाट्सएप पर दोनों के चैट और वायस कॉल मिली। इसके बाद पुलिस ने चारों को हिरासत में लिया। जहां पर उन्होंने अपना जुर्म कबूल किया। 

4 of 8
Kanpur Rishabh murder case - फोटो : अमर उजाला
साजिश के तहत स्कूटी में किया था पंचर 
सपना ने 27 नवंबर को राजू को व्हाट्एप कर वायस कॉल कर बताया कि ऋषभ चकरपुर गांव के पंचायत घर में शादी समारोह में शामिल होने गया है। मौका देखकर उसे खत्म कर दो। 

 
विज्ञापन

5 of 8
आरोपी पत्नी सपना - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद राजकपूर अपने साथी सत्येंद्र के साथ पंचायतघर पहुंचा और ऋषभ की स्कूटी में सूजे से पंचर कर दिया। ऋषभ जब अपने दोस्त के मनीष के साथ पंचर बनवाने हाइवे की ओर गया तो रास्ते में उसपर हमला कर दिया।   


 
विज्ञापन

6 of 8
आला कत्ल बरामद - फोटो : अमर उजाला
मेडिकल स्टोर संचालक को भी प्रेमजाल में फांसा
पहली साजिश नाकाम होने ही सपना इंजेक्शन और दवाएं हासिल करने के लिए मेडिकल स्टोर संचालक सुरेंद्र सिंह यादव को भी प्रेमजाल में फांस लिया। उससे संबंध बनाए। 

 
विज्ञापन

7 of 8
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की वजह स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित रखा गया था। डीसीपी पश्चिम का कहना है विसरा रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि मेडिकल स्टोर संचालक ने किन दवाइयों और इंजेक्शन का प्रयोग किया था।

 
विज्ञापन

8 of 8
फाइल फोटो - फोटो : istock
खुलासा करने वाली टीम को 50 हजार का इनाम 
पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड ने खुलासा करने वाली टीम को 50 हजार रुपये इनाम की घोषणा की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें