डॉ. सुशील कुमार के घर पर सुबह आठ बजे तक सब कुछ सामान्य था। पारिवारिक माहौल में किसी भी तरह का कोई तनाव नहीं था। डॉक्टर का व्यवहार भी रोज की तरह था। इसके बाद और दोपहर एक बजे के बीच डॉक्टर ने खूनी खेल खेला।
मतलब इन पांच घंटों के बीच में ही डॉक्टर ने एक-एक कर पत्नी, बेटे और बेटी को मौत के घाट उतार दिया। यह खुलासा डॉ. सुशील के घर काम करने वाली नौकरानी सावित्री ने किया है। पुलिस के मुताबिक सावित्री सुशील के घर बर्तन धुलने जाती थी।
रोज की तरह शुक्रवार सुबह करीब सात बजे वह डॉक्टर के घर पहुंची। सावित्री ने बताया कि वह करीब आठ बजे तक घर में रही, तब उसे जरा भी नहीं लगा कि परिवार के किसी भी सदस्य में किसी तरह का कोई तनाव है। सुशील वैसे भी ज्यादा बातचीत नहीं करते थे, सो उस दिन भी वे कुछ नहीं बोले।
विज्ञापन
2 of 5
kanpur triple murder: ओमिक्रॉन से डरे डॉक्टर ने पत्नी और दो बच्चों को मार डाला
- फोटो : amar ujala
बच्चे अपने-अपने कमरे में थे। सावित्री के इस बयान के बाद पुलिस की जांच में यह तथ्य एकदम साफ हो गया है कि चंद्रप्रभा व दोनों बच्चों की हत्या सुशील ने सुबह आठ बजे के बाद और दोपहर एक बजे के बीच की। क्योंकि करीब डेढ़ बजे डॉक्टर अपार्टमेंट से बाहर निकलता हुआ कैमरे में कैद हुआ है। इसके बाद वापस नहीं आया।
विज्ञापन
3 of 5
kanpur triple murder
- फोटो : amar ujala
मालकिन से हुई थी बात, बिल्कुल ठीक थीं
सावित्री ने पुलिस को बताया कि जब वह बर्तन साफ करने गई थीं तो मालकिन (चंद्रप्रभा) से बातचीत भी हुई थी। वह बिल्कुल ठीक थीं। घरेलू विवाद आदि जैसा कुछ भी नहीं था। उसी दिन उसे एक महीने की सैलरी भी दी थी। दरवाजा खुद डॉ. सुशील ने खोला था। पुलिस को आशंका है कि सावित्री के जाने के बाद सुशील ने सभी को चाय बनाकर पिलाई। उसी में जहरीला पदार्थ मिला दिया। चाय पीकर जैसे ही तीनों बेसुध हुए, डॉक्टर ने सभी की हत्या कर दी।
4 of 5
kanpur triple murder
- फोटो : amar ujala
कूड़ा फेंकने निकला था डॉक्टर
पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि सुशील किसी से बातचीत नहीं करता था। कोई उनके फ्लैट के सामने से गुजरता था और वह दरवाजे पर खड़ा है तो दरवाजा बंद कर लेता था। पड़ोसी ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे उन्होंने सुशील को फ्लैट से बाहर निकलते देखा था, तब वह कूड़ा डालने गया था। इसके बाद वापस फ्लैट भी पहुंचा।
50 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले
सुशील शुक्रवार दोपहर 1:27 बजे अपार्टमेंट से बाहर निकलते सीसीटीवी कैमरे मेें कैद हुआ। पुलिस ने उसके आगे के रूट के 50 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। किसी से कोई खास सुराग नहीं मिला। पुलिस की जांच अब केवल सुशील के परिचितों व दोस्तों से पूछताछ के आधार पर जारी है।