नींद न आने पर डॉ. सुशील एविल दवा की ओवरडोज लेते थे। इस दवा के लंबे समय से अधिक मात्रा में सेवन करने से उनकी मनोदशा बिगड़ चुकी थी। पत्नी व बच्चों केप्रति उनके बदले व्यवहार को लेकर अक्सर सुशील का उनकी पत्नी चंद्रप्रभा से झगड़ा भी होता था। यह खुलासा रविवार को सुशील के भाई डॉ. सुनील ने किया। सुनील के अनुसार सुशील ने हत्याकांड को अंजाम देने के दो दिन पूर्व ही उनसे फोन पर खुद की मानसिक दशा बिगड़ने की बात कही थी। पत्नी के हर बात पर रोकटोक करने पर उसकी गला दबाने की इच्छा जताई थी। इस पर उस वक्त उसे समझाबुझा कर शांत करा दिया था। सुनील के मुताबिक नींद न आने पर वह एलर्जी में इस्तेमाल होने वाली एक दवा की ओवरडोज लेते थे। इसके बाद वह सुस्त पड़े रहते थे।
विज्ञापन
2 of 5
ओमिक्रोन से डरे डॉक्टर ने पत्नी और दो बच्चों को मार डाला
- फोटो : amar ujala
एविल दवा की ओवरडोज लेने की पुष्टि मृतका चंद्रप्रभा के भाई प्रदीप कुमार ने भी की है। रविवार को उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने डॉ. सुशील के परिवार के प्रति बदलते व्यवहार की बात कही है।
विज्ञापन
3 of 5
kanpur triple murder: ओमिक्रोन से डरे डॉक्टर ने पत्नी और दो बच्चों को मार डाला
- फोटो : amar ujala
पत्नी व बच्चों को लेकर डॉक्टर था परेशान
आरोपी डॉक्टर सुशील की बहन शारदा देवी ने बताया कि सुशील पूरे परिवार से बहुल अलग-थलग था। परिवार में किसी के दुख सुख में भी कभी अपनी तरफ से फोन कर हाल चाल नहीं लेता था। इसलिए परिवार के सदस्य भी उससे व उसके परिवार से बात करने से कतराते थे। ऐसे में पत्नी व बच्चों के भी समाज से दूर होने को लेकर वह अक्सर परेशान रहता था।
4 of 5
kanpur triple murder
- फोटो : amar ujala
मेडिकल कॉलेज में भी अक्सर रहता था शांत
भाई सुनील ने बताया कि सुशील रामा मेडिकल कॉलेज में भी अक्सर शांत ही रहता था। क्लास लेते वक्त भी वह छात्र छात्राओं के एक ही सवाल कई बार करने पर कोई जवाब देता था। अपार्टमेंट में रहने से पहले वह रामा मेडिकल कॉलेज के कैंपस में ही परिवार के साथ रहता था। आसपास रहने वाला स्टाफ बच्चों और पत्नी के व्यवहार की तारीफ किया करता था।
kanpur triple murder: ओमिक्रोन से डरे डॉक्टर ने पत्नी और दो बच्चों को मार डाला
- फोटो : amar ujala
बैंक खातों की डिटेल खंगाल रही पुलिस
डीसीपी वेस्ट बीबीजीटीएस मूर्ति के अनुसार डॉक्टर और उनकी पत्नी के बैंक खातों की डिटेल खंगाली जा रही है। अगर खातों में रकम होगी तो उन्हें फ्रीज कराया जाएगा, ताकि फरार डॉक्टर फायदा न उठा सके ।