फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई में 'महासंग्राम का खलनायक': अफीम बेचते थे कुरैशी के पिता, यूपी और दिल्ली में आलीशान कोठियां

Sun, 28 Oct 2018 08:29 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 10
सीबीआई में कलह की वजह मोइन कुरैशी
सीबीआई में 'महासंग्राम का खलनायक' मोइन कुरैशी कुछ ही सालों में अमीर और ताकतवर कारोबारी बन गया था। मोइन कुरैशी के पिता यूपी के रामपुर जिले में बड़े अफीम कारोबारी थे। बताते हैं कि अफीम बेचकर पिता ने कोठी खड़ी कर ली। बेशुमार धन कमाया। इसके बाद परिवार के साथ कानपुर जाकर बस गए। 
 
विज्ञापन

2 of 10
मोइन कुरैशी
मोइन कुरैशी ने देहरादून जाकर दून कॉलेज से पढ़ाई और दिल्ली के मशहूर सेंट स्टीफेंस कॉलेज से उच्चशिक्षा हासिल की। अच्छे संस्थानों में पढ़ाई के जरिए मोइन कुरैशी को बिजनेस को लेकर एक विजन मिला। उस विजन का उसने मीट कारोबार में उपयोग किया।
 
विज्ञापन

3 of 10
मोइन कुरैशी
पिता के पैसे से उसने रामपुर में 1993 में कसाईखाना खोला। फिर धंधा चमक निकला। देखते ही देखते मोइन कुरैशी ने दो दर्जन से ज्यादा मीट एक्सपोर्ट करने वाली कंपनियां खड़ी कर ली। इन कंपनियों के जरिए मोइन कुरैशी विदेशों में भैंस का मांंस सप्लाई करने लगा।  
 

4 of 10
मोइन कुरैशी
2011 में जब मोइन कुरैशी की फैशन डिजाइनर बेटी परनिया की शादी का मौका था। परनिया की शादी लंदन के सीए अर्जुन प्रसाद से हुई थी।
 
विज्ञापन

5 of 10
मोइन कुरैशी
अर्जन का परिवार मनमोहन सरकार में मंत्री रहे जतिन प्रसाद का नजदीकी माना जाता है। उस शादी में मोइन ने पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान को गाने के लिए बुलाया था।

 
विज्ञापन

6 of 10
मोइन कुरैशी
वापसी के वक्त दिल्ली एयरपोर्ट पर राहत फतेह अली खान 56 लाख विदेशी मुद्रा के साध धरे गए थे। बेटी की शाही शादी को लेकर भी मोइन कुरैशी चर्चा में रहा।
 
विज्ञापन

7 of 10
मोइन कुरैशी
7 अगस्त 2015 को मुजफ्फर अली की फिल्म जानिसार रिलीज हुई। इस फिल्म में इमरान अब्बास नकवी के अपोजिट मोइन कुरैशी की बेटी पर्निया अभिनेत्री रहीं।
 

8 of 10
मोइन कुरैशी
आरोप लगते रहे कि बेटी को अभिनेत्री के तौर पर स्थापित करने के लिए मोइन कुरैशी ने फिल्म में पैसा लगाया था।

9 of 10
मोइन कुरैशी
2011 में बेटी की शाही शादी की बात छोड़ दें तो पहले मोइन कुरैशी नामक मीट कारोबारी को बहुत कम लोग जानते थे लेकिन जब 2014 के लोकसभा चुनाव की कैंपेनिंग में जुटे नरेंद्र मोदी ने कई रैलियों में मोइन कुरैशी का मुद्दा उछाला। 
विज्ञापन

10 of 10
मोइन कुरैशी
कभी पिंक इंडस्ट्री( भैंस मांस कारोबार) का लिंक यूपीए सरकार से जोड़ा तो कभी कांग्रेस के मंत्रियों से नजदीकी और दस जनपथ तक इस कारोबारी की पहुंच का खुलेआम आरोप लगाया। यह मामला इस कदर उछला कि यूपीए सरकार को फरवरी 2014 में ही मोइन कुरैशी के 15 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी करानी पड़ी। छापेमारी के दौरान  कई चौंकाने वाले खुलासा हुए। दुबई आधारित कंपनियों के जरिए हवाला कारोबार का लिंक मिला। ये कंपनियां मोइन की बीवी नसरीन के पाकिस्तानी नागरिक भाई की ओर से संचालित मिलीं थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें