फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बीजेपी नेता के रौब के आगे पुलिसवाले भी कुछ नहीं, दरोगा को छूने पड़े पैर

Mon, 31 Jul 2017 09:46 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
नेता के पैर छूते हुए दरोगा - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
मामला उत्तर प्रदेश के औरैया के अछल्दा थाना क्षेत्र का है जहां पर सीएम योगी के निर्देश पर पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग की जा रही थी। वहां से गुजरने वाली गाड़ियों को चेकिंग से किसी तरीके की उलझन नहीं हुई।

 
विज्ञापन

2 of 5
दरोगा और नेता की बातचीत - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
सभी बारी-बारी कर अपने वाहनों की चैकिंग खुशी से कराते गए। इसके कुछ देर बाद वहां से भाजपा कार्यकर्ता आशुतोष सिंह गौर की चार पहिया गाडी गुजरी जिसमे ड्राइवर सीट बेल्ट नही लगाये था। पुलिस ने गाडी रोक ली। बस पुलिस के द्वारा गाड़ी रोकना भाजपा कार्यकर्ता को न गवार गुजरा। 

 
विज्ञापन

3 of 5
नेता को शांत करते हुए दरोगा - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
इस बात पर नेता की पुलिस से बहस होना शुरू हो गई। देखते ही देखते भाजपा कार्यकर्ता वहां आ पहुंचे जिसको देखते हुए पुलिस बैकफुट पर खिसकने लगी। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं और अन्य पुलिसवालों में नोक झोंक बढ़ने लगी। तभी जिस दारोगा ने भाजपा कार्यकर्ता की गाड़ी रोकी थी उसने भाजपा कार्यकर्ताओं से माफ़ी मांगना ही सही समझा।

 

4 of 5
बातचीत कर नेता के सपोर्ट में आए लोगों को शांत कराते दरोगा - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
इस पर वहां मौजूद लोगों ने सवाल खड़ा किया और कहा खादी के आगे खाकी इतनी गिर जायेगी किसी ने सोचा न था। वहां मौजूद लोगों ने इस पूरे प्रकरण का एक वीडियो भी बना लिया। यह वीडियो वायरल हो रहा है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आखिर में नेता को गले लगाकर मनाते हुए दरोगा - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
वीडियो में दारोगा रामचंद्र सिंह जो की भाजपा नेता के पैर पड़ता और कार्यकर्ता को गले लगाता नजर आ रहा है। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने दारोगा जी को पार्टी की इज्जत करने की नसीहत दे डाली। 

- वीडियो में देखें कार्यकर्ता से हाथ जोड़कर और गले मिलकर दरोगा ने कैसे मांगी माफी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें