फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के घर का घेराव करने पहुंचे हजारों शिक्षामित्र

Mon, 31 Jul 2017 08:22 AM IST
दिलीप सिंह, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
कानपुर में शिक्षामित्रों का विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
सुप्रीम कोर्ट द्वारा यूपी के प्राइमरी स्कूलों में तैनात 1 लाख 75 हजार शिक्षामित्रों के समायोजन (अप्वॉइंटमेंट) को रद्द किए जाने के प्रदेश भर शिक्षकों का विरोध प्रदर्शन जारी है।
 
विज्ञापन

2 of 6
शिक्षामित्रों का विरोध - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
रविवार को पांचवे दिन हजारो शिक्षक उत्तर प्रदेश के कानपुर में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के घर का घेराव करने पहुंचे। यहां कल्याणपुर बुद्धा पार्क में हाजारों शिक्षामित्र जमा हुए हैं। शिक्षामित्रों का धरना-प्रदर्शन जारी है।

 
विज्ञापन

3 of 6
हजारों का तादात में धरना देने कानपुर पहुंचे शिक्षा मित्र - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द के दयानंदविहार निवास पर शिक्षामित्रों ने जाने की कोशिश की लेकिन पुलिस की कड़ी सुरक्षा के कारण शिक्षामित्रों को उनके आवास से करीब 1 किमी पहले ही रोक दिया गया।

 

4 of 6
शिक्षामित्रों को रोकने के लिए भारी पुलिस फोर्स तैनात - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
​प्रदर्शनकारियों की भारी संख्या को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। राष्ट्रपति के निवास पर जाने वाली सड़क पर पुलिस ने घेरा बंदी कर रखी है।

 
विज्ञापन

5 of 6
प्रदर्शन के दौरान बेहोश होकर गिरे कई शिक्षामित्र - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
बेहोश होकर गिरे कई शिक्षामित्र
प्रदर्शन के दौरान चार-पांच शिक्षामित्र बेहोश होकर सड़क गिर पड़े। मौके पर एम्बुलेंस ना होने की वजह से उसे पुलिस की गाड़ी में ही पास के हॉस्पिटल में भेजा गया। उमस और गर्मी के चलते ऐसा हुआ।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शिक्षामित्रों को रोकने के लिए भारी पुलिसफोर्स तैनात - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
1 किमी पहले पुलिस ने की बैरिकेडिंग 
कल्याणपुर थाना अन्तर्गत इंद्रापुरम में रविवार की दोपहर सैकड़ों शिक्षामित्र राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आवास को घेरने पहुंचे। मगर कड़ी पुलिस की कड़ी सुरक्षा के कारण शिक्षामित्रों को उनके आवास से करीब 1 किमी पहले ही रोक दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें