फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिकरू कांड में आरोपी शशिकांत की पत्नी पर पुलिस की नजर, गांव में पसरा सन्नाटा, घरों में लटके हैं ताले

Mon, 20 Jul 2020 05:16 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
1 of 5
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
बिकरू कांड के बाद पुलिस की सख्ती और एसआईटी जांच शुरू होने पर गांव की गलियां सूनी पड़ी हैं। पुलिस कार्रवाई के भय से अभी भी बड़ी संख्या में गांव के युवा और अधेड़ घरों को नहीं लौटे हैं। गांव में पुलिस और जांच दलों के अधिकारी बिकरू आकर साक्ष्य जुटाने के लिए पहुंच रहे हैं।

 
विज्ञापन

2 of 5
kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
घटना के बीस दिन बाद भी गांव में सन्नाटा है। भीटी गांव में भी वारदात के बाद युवा और अधेड़ पुलिस कार्रवाई के भय से अपना घर छोड़ चुके हैं।  शिवराजपुर और चौबेपुर की फैक्ट्रियों में काम करने वाले गांव निवासी कर्मी घटना के बाद घर नहीं लौटे हैं। घर में रह रहीं महिलाएं, युवतियां-बच्चे ही गांव में पशुओं और गृहस्थी की देखरेख कर रहे हैं।

 
विज्ञापन

3 of 5
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
शशिकांत की पत्नी मनु पर नजर रखने को पुलिस तैनात
चौबेपुर के बिकरू गांव में विकास दुबे की मुंह बोले मामा प्रेम प्रकाश की बहू मनु पर नजर रखने को घर पर महिला सिपाहियों की तैनाती कर दी है। बता दें कि पुलिस ने मनु के पति शशिकांत को इंसास राइफल के साथ दबोचकर जेल भेजा है। इसके बाद मनु के कई ऑडियो वायरल हो रहे हैं। पुलिस मनु की हर गतिविधि पर नजर रख रही है।
 

4 of 5
kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि बिकरू गांव में दो जुलाई की रात को विकास दुबे के घर दबिश देने गई पुलिस की टीम पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने हमला कर दिया था। जिसमें सीओ सहित आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए। पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई कर विकास दुबे के पांच साथियों को मुठभेड़ में मार गिराया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
वहीं यूपी एसटीएफ ने विकास के 12 साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। नौ जुलाई की सुबह उज्जैन से कानपुर लाते समय विकास की कार पलट गई। इस दौरान उसने सिपाही की पिस्टल छीन कर भागने की कोशिश की पर पुलिस ने मुठभेड़ में विकास को भी मार गिराया।  इस पूरे मामले की जांच के लिए एसआईटी और जांच आयोग का गठन हुआ है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें