फतेहपुर में प्रियंका गांधी पीएम मोदी के खिलाफ जमकर बरसीं। कहा प्रधानमंत्री को अमेरिका की यात्रा आसान लगती है, पाकिस्तान जाकर बिरयानी खाना पसंद है लेकिन अपने लोकसभा क्षेत्र में जाकर वहां की जनता का दुख-दर्द पूछना उन्हें अच्छा नहीं लगता। मैं जहां-जहां भी गईं, हर जगह यही सुनने को मिला कि हमारे देश का प्रधानमंत्री सिर्फ बोलता है, करता कुछ नहीं।
विज्ञापन
2 of 6
पीएम मोदी पर हमलावर हुईं प्रियंका गांधी
- फोटो : अमर उजाला
यह कहना है कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का। शनिवार को कानपुर चकेरी एयरपोर्ट से फतेहपुर तक दिनभर की यात्रा के दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा ने छोटे-बड़े 10 कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस दौरान प्रियंका ने नरेंद्र मोदी का नाम लिए बगैर उन्हें निशाने पर रखा।
विज्ञापन
3 of 6
लोगों से मुखातिब होतीं प्रियंका गांधी
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री शब्द को केंद्र में रख कर हमलावर रहीं प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस को जब देश की जनता ने सत्ता से हटाया तो यही सोचकर कि कांग्रेस इतने लंबे शासनकाल की वजह से बहकने लगी है। लोगों ने भाजपा को देश की सत्ता इतने बड़े बहुमत से इसलिए दी, क्योंकि उन्हें भरोसा था कि भाजपा जनता की अपेक्षाओं को पूरा करेगी।
4 of 6
प्रियंका गांधी वाड्रा
- फोटो : अमर उजाला
लेकिन, पिछले पांच वर्षों में जनता को सिर्फ धोखा मिला है। लोगों का भरोसा तोड़ा गया है। मोदी सरकार ने कोई वचन नहीं निभाया। गांव और गरीबों के लिए उन्होेंने कभी समय नहीं निकाला। प्रियंका ने कांग्रेस की न्याय योजना का जिक्र भी किया। कहा कि हर साल महिलाओं के खाते में 72 हजार की योजना जुमलेबाजी नहीं है।
विज्ञापन
5 of 6
तिलक लगाकर हुआ प्रियंका गांधी का स्वागत
- फोटो : अमर उजाला
इस योजना को बनाने में पूरा एक वर्ष लगा है। उन्होंने कहा कि जो भी नेता आपसे जुमलेबाजी करे, उसे टिकने मत दीजिए। दोबारा आपके पास आए तो कहिए-चलो रास्ता नापो। जनता उसी को चुने जो जनता की बात सुने और काम करे। झूठ बोलने वाले नेताओं के मन में डर पैदा करने के लिए जनता को आगे आना होगा।
कभी बेहद शांत तो कभी बेहद हमलावर नजर आईं प्रियंका गांधी
- फोटो : अमर उजाला
मतदाताओं को अपने वोट का महत्व समझना होगा। इससे पूर्व फतेहपुर के कांग्रेस प्रत्याशी राकेश सचान की तरफ से छिवली नदी के करीब प्रियंका गांधी का पहला स्वागत कार्यक्रम हुआ। इसके बाद वह औंग पहुंची जहां पर उन्होंने महिलाओं के साथ संवाद किया। जहानाबाद और बिंदकी के अंबेडकर चौराहे पर नुक्कड़ सभाएं कीं। फतेहपुर में रोड शो किया।