फतेहपुर में प्रियंका गांधी पीएम मोदी के खिलाफ जमकर बरसीं। कहा प्रधानमंत्री को अमेरिका की यात्रा आसान लगती है, पाकिस्तान जाकर बिरयानी खाना पसंद है लेकिन अपने लोकसभा क्षेत्र में जाकर वहां की जनता का दुख-दर्द पूछना उन्हें अच्छा नहीं लगता। मैं जहां-जहां भी गईं, हर जगह यही सुनने को मिला कि हमारे देश का प्रधानमंत्री सिर्फ बोलता है, करता कुछ नहीं।