फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

तेज धमाके से दहल उठा कन्नौज, बिल्डिंग ढही, एक की मौत, 6 घायल

Sun, 18 Jun 2017 11:10 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

-कन्नौज के छिबरामऊ में तेज धमाका  
-दहल उठी कांसीराम कालोनी  
1 of 7
कन्नौज की बिल्डिंग में धमाका - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज में रविवार को कांशीराम कालोनी में तेज विस्फोट होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि 6 लोग गम्भीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। धमाका इतना जबरदस्त था कि कॉलोनी की बिल्डिंग का एक हिस्सा ढह गया। जिस समय बिल्डिंग में धमाका हुआ अफरा-तफरी फैल गई। लोग जान बचाकर भागने लगे। 

 

2 of 7
धमाके में घायल
इसके बाद तुरंत पुलिस को इस घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही डीएम, एसडीएम, सीओ, तहसीलदार तथा फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई।

3 of 7
कन्नौज की बिल्डिंग में धमाके के बाद घायल लोग
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना छिबरामऊ नगर के हाइवे किनारे स्तिथ कांसीराम कालोनी में सुबह तकरीबन सात बजे ब्लॉक न.39 की तीसरी मंजिल में हुई। फिलहाल, यह पता नहीं चल पाया है कि धमाका किन कारणों से हुआ।

4 of 7
धमाके से उड़ गई बिल्डिंग की छत
केवल यह पता चला है कि अचानक तेज धमाके के साथ बिल्डिंग से धुंए का गुबार उठा, जिससे वहां भगदड़ मच गई।  फोरेंसिक टीम के प्रभारी प्रवीन कुमार श्रीवास्तव और जिला फील्ड यूनिट के प्रभारी मुमताज अली ने बताया कि विस्फोट में लो एक्सप्लोसिव इनग्रीडिएंट्स (कम क्षमता वाले विस्फोटक) का इस्तेमाल किया गया है।

इसमें सोडियम, नाइट्रेट, पोटेशियम, सल्फर व चारकोल का इस्तेमाल हुआ है। विस्फोटक तत्व आमतौर पर पटाखा या देशी बम बनाने में इस्तेमाल होता है। नमूने एकत्र कर जांच के लिए लैब भेजे जा रहे हैं। एसपी ने हरीश चंदर ने बताया कि मृतक के चार घायल साथी भी घटना में शामिल हैं।

उन पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया प्रारंभिक जांच में कम क्षमता वाले बम विस्फोट की बात सामने आ रही है। वहीं, एटीएस अधिकारियों का कहना है कि यह आतंकी घटना नहीं है, बल्कि विस्फोटक सप्लाई करने का मामला है। डीएम जगदीश प्रसाद ने बताया कि मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी। इसके लिए शासन से एसआईटी की मांग भी की जाएगी।
 

5 of 7
घायलों से मिलने पहुंचे डीएम
धमाका भले ही लो इंटेंसिटी का बताया जा रहा हो लेकिन धमाके से बिल्डिंग भरभराकर ढह गई। खिड़कियों के कांच टूट कर दूर जा गिरे। जिनकी चपेट में आकर गाय दुह रहे जमीर पुत्र जलील तथा सामने रह रही सत्यवती पत्नी राजू घायल हो गए। जबकि जिस कॉलोनी में विस्फोट हुआ वहां मौजूद अमित सक्सेना, नीरज, ऋषिपाल, सचिन उर्फ आलोक व बबलू घायल हो गए।

 
विज्ञापन

6 of 7
अस्पताल में घायल व्यक्ति से हादसे के बारे में पूछते हुए डीएम
उपचार के लिए ले जाते समय नीरज (30) पुत्र बबलू की मौत हो गई। डीएम ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। डीएम ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस अधिकारी छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

7 of 7
कन्नौज धमाके के तस्वीर
बाद में एटीएस भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन की आखिर विस्फोटक सामग्री कौन और कहां से लाया था। अभी तक जो बात सामने निकलकर आई है उसमें कहा जा रहा है कि कांसीराम कॉलोनी में ज्यादातर लोग अवैध रूप से रह रहे हैं। इस मामले की जांच SDM को सौंपी गई।
Next
AU ऐप में पढ़ें