फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार के चार सालः कांग्रेस ने कहा- न काला धन वापस आया, न ही गरीबों के खातों में 15 लाख रुपये

Sat, 26 May 2018 09:36 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
विश्वासघात दिवस मनाते कांग्रेसी - फोटो : अमर उजाला
भाजपा सरकार के चार साल पूरे होने पर शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विश्वासघात दिवस मनाया। देश में बढ़ रही महंगाई और डीजल पेट्रोल की कीमतेें बढ़ने पर चिंता जताई। भाजपा सरकार को जमकर कोसा। 

 
विज्ञापन

2 of 5
विश्वासघात दिवस मनाते कांग्रेसी - फोटो : अमर उजाला
महोबाः कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के प्रदेश महासचिव जितेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई चरम पर पहुंच गई है। केेंद्र सरकार बनने के चार साल बाद भी पूरा नहीं कर सकी। न विदेशों से काला धन वापस आया और न ही गरीबों के खातों में 15-15 लाख रुपये पहुंचे। यह गरीबों के साथ विश्वासघात है। विकास के नाम  पर कुछ भी नहीं हुआ। 
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तुलसीदास राजपूत ने कहा कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। डीजल पेट्रोल की कीमतें आसमान पर हैं। जिससे मध्यम वर्ग के लोग गाड़ी तक नहीं चला पा रहे है। धरना उपरांत राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी राजेश कुमार को सौंपा गया। ज्ञापन में डीजल पेट्रोल की कीमत कम किए जाने, अघोषित बिजली कटौती बंद किए जाने और आवारा जानवरों की समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग की।
 
विज्ञापन

3 of 5
विश्वासघात दिवस मनाते कांग्रेसी - फोटो : अमर उजाला
हरदोईः केंद्र में जबसे भाजपा सरकार बनी है, तबसे किसान और युवा समेत सभी लोग ठगा महसूस कर रहे हैं। जनता के साथ विश्वासघात हुआ है। जनविरोधी भाजपा सरकार के चार साल पूरे होने के विरोध में शनिवार को कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित धरने में ये बात कार्यवाहक जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने कही। 


उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अपने घोषणा पत्र के वादे पूरा करना तो दूर भाजपा सांसद अपने गोद लिए गांवों तक में विकास नहीं कर पाए। सरकार कालाधन लाने में विफल रही। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दामों में लगातार वृद्धि हो रही है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। जिससे स्पष्ट है कि मोदी सरकार के वादे जुमले थे और जनता के साथ विश्वासघात हुआ। ऐसी सरकार को बर्खास्त किया जाना ही राष्ट्रहित में होगा।

4 of 5
विश्वासघात दिवस मनाते कांग्रेसी - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूटः केंद्र सरकार के चार साल पूरा होने के विरोध में कांग्रेसियों ने नाकामी का आरोप लगाते हुए शहर में केंद्र सरकार की शवयात्रा निकाली। इसके पटेल तिराहे पहुंचकर प्रधानमंत्री का पुतला फूंक दिया। पुतले को लेकर छाना झपटी में कोतवाली प्रभारी सुभाष चौरसिया व कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों के बीच नोकझोंक हुई। पुतला फूंकने के बाद कांग्रेसियों ने सभा की। जिलाध्यक्ष पंकज मिश्र ने कहा कि केंद्र सरकार के चार चाल पूरे हो गए हैं। इसके बाद भी किए गए वादे सरकार ने नहीं निभाए। युवाओं को रोजगार नहीं मिला। शिक्षा, स्वास्थ्य, महंगाई, सभी क्षेत्रों में सरकार विफल रही। बीमा कंपनियाें ने करोड़ों रुपये कमा लिया, जबकि किसानों को नाममात्र मुआवजा दिलाया गया। जनता आने वाले चुनाव में सरकार को सबक सिखाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विश्वासघात दिवस मनाते कांग्रेसी - फोटो : अमर उजाला
औरैयाः शनिवार को राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर प्रस्तावित विश्वासघात दिवस के अवसर पर जिलेभर के कांग्रेसी नगर पालिका परिसर में एकत्रित हुए। यहां से जुलूस के रूप में कार्यकर्ता सुभाष चौक, दिबियापुर रोड, होमगंज बाजार, गुमटी मार्केट होते हुए नगर पालिका परिसर पहुंचे। जिलाध्यक्ष कमलेश दीक्षित ने कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के बाहर जमा काला धन वापस लाने, दो करोड़ बेरोजगारों को रोजगार देने, कृषि उपज का समर्थन मू्ल्य डेढ़ गुना देने व डीजल-पेट्रोल के मूल्य सीमित करने का वादा किया था। चार साल पूरे हो चुके हैं। एक भी वादा पूरा नहीं कर सकी है। पूर्व प्रधान शिववीर दुबे ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार की दो मुंही नीतियों के चलते किसान, छात्र, व्यापारी, मध्यम वर्गीय परिवार सभी त्रस्त हो चुके हैं। राष्ट्रीय नेतृत्व सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ विश्वासघात दिवस मना रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोकसभा 2019 की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें