फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS:कानपुर के इस मॉल से न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों ने की जमकर खरीददारी, जानिए क्या-क्या खरीदा है

Sun, 29 Oct 2017 08:48 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
सेल्फी लेते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
कानपुर शहर आए न्यूजीलैंड के खिलाड़ियोें ने शुक्रवार को जमकर खरीदारी की। कानपुर बड़ा चौराहा स्थित जेड स्क्वायर मॉल पहुंचे खिलाड़ियों ने लेदर के शूज, लोअर, शॉर्ट्स, जींस आदि की खरीदारी की। दोपहर करीब तीन बजे मॉल पहुंचे खिलाड़ी डेढ़ घंटे तक यहां रहे। खूब मस्ती की। एक दूसरे के साथ सेल्फी ली। मॉल में मौजूद शहरी भी उनके रंग में रंगे नजर आए। उनके साथ सेल्फी ली। 
विज्ञापन

2 of 5
शॉपिंग करते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
 न्यूजीलैंड टीम के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल, स्पिनर मिशेल सेंटनर, रॉस टेलर, टिम साउथी, कोलिन मुनरो, टॉम लाथम आदि खिलाड़ी न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के ही चार सहायक कर्मचारियों के साथ पुलिस घेरे में जेड स्क्वायर पहुंचे।
विज्ञापन

3 of 5
खिलाड़ी के साथ सेल्फी लेती महिला - फोटो : अमर उजाला
होटल के बाहर और जेड स्क्वायर के पास लोगों ने खिलाड़ियों के साथ सेल्फी लेने की कोशिश की, लेकिन पुलिस कर्मियों ने रोक दिया। हालांकि मॉल पहुंचते ही सुरक्षा घेरा भी टूट गया।

4 of 5
मॉल में मौजूद खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
खिलाड़ी भी मस्ती के मूड में नजर आए। मॉल में चल रही टॉय ट्रेन (बच्चों की रेल), सजावट की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
खरीददारी करते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
कानपुर की मशहूर लेदर कंपनी के जूते सभी खिलाड़ियों ने खरीदे। इसके बाद स्पोर्ट्स शूज व अन्य सामान खरीदे। अंत में पिज्जा भी खाया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें