फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेलीविजन की अहमियत घटने का इस फेमस कलाकार ने किया खुलासा

Sat, 28 Oct 2017 04:29 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
राकेश बेदी
चश्मे बद्दूर, बड़े मियां-छोटे मियां, फूल बने पत्थर जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में अपने हास्य किरदार से लोगों का दिल जीतने वाले अभिनेता राकेश बेदी ने टीवी की अहमियत घटने पर बड़ा खुलासा किया है। राकेश बेदी पिछले तीन दशकों से फिल्म इंडस्ट्री में कॉमेडियन के तौर पर बड़ा नाम कमा रहे हैं।   
विज्ञापन

2 of 4
राकेश बेदी
राकेश बेदी ने कहा कि मौजूदा समय टेलिविजन की अहमियत घट गई है। आज लोग जब चाहें तब अपने मोबाइल, लैपटॉप पर जो चाहे देख सकते हैं। सोशल मीडिया पर लोगों का एंटरटेनमेंट होता है। इन सबके चलते लोगों का रुझान टीवी के प्रति कम हुआ है।  
विज्ञापन

3 of 4
राकेश बेदी
कानपुर आईआईटी पहुंचे बेदी ने कहा कि अब थियेटर के प्रति लोगों का उत्साह होने लगा है। इसमें भी पैसा है। राकेश बेदी ने अपने साथ बैठे साथी कलाकार पृथ्वी जुत्शी की उस बात का विरोध किया जिसमें उन्होंने स्वच्छता अभियान को दिखावा बताया था।  
विज्ञापन

4 of 4
राकेश बेदी
बेदी ने कहा कि पीएम मोदी द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान सराहनीय है। स्वच्छता के प्रति लोगों को अपनी मानसिकता बदलनी चाहिए। इस अभियान से यही संदेश भी जाता है। अगर हमारा समाज स्वच्छ हो जाए तो देश में बीमारी भी घट जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें