फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर पहुंचे 'सैफई के लाल': भीगीं पलकों और रुंधे गले से लोगों ने किया नमन, देखें भावुक करने वालीं तस्वीरें

Mon, 10 Oct 2022 07:10 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, इटावा
विज्ञापन
1 of 7
सपा संरक्षक को श्रद्धांजलि देते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन की खबर मिलते ही उनका पैतृक गांव सैफई शोक में डूब गया। घर के बाहर बड़ी संख्या में ग्रामीण और सपा समर्थक पहुंचने लगे। नेताजी का पार्थिव शरीर शाम 5:23 बजे सैफई लाया गया। जिस एंबुलेंस से उनके पार्थिव शरीर को सैफई लाया गया उसके पहुंचते ही लोग नेता जी के अंतिम दर्शन के लिए लोग दौड़ पड़े। जिसे जहां जगह मिले वह वहां से खड़े होकर अपने नेता की एक झलक पाने के लिए बेताब दिखा। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सैफई पहुंचकर सपा संरक्षक को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

2 of 7
पार्थिव शरीर एंबुलेंस से लाया गया सैफई - फोटो : अमर उजाला
सैफई के लाल यानी मुलायम सिंह यादव का शव गांव में पहुंचते ही 'नेताजी अमर रहें', 'जब तक सूरज चांद रहेगा नेताजी का नाम रहेगा' के नारे गूंज उठे।
विज्ञापन

3 of 7
सैफई पहुंचा 'नेता जी' का पार्थिव शरीर - फोटो : अमर उजाला
सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने बताया कि मंगलवार दोपहर तीन बजे नेताजी का अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम दर्शन के लिए नेताजी का शव उनके सैफई आवास पर रखा जाएगा। मंगलवार को सैफई पंडाल में अंतिम संस्कार कराया जाएगा।

4 of 7
सैफई पहुंचा 'नेता जी' का पार्थिव शरीर - फोटो : एएनआई
बताते चलें कि मुलायम सिंह यादव ने आज सुबह 8.16 पर अंतिम सांस ली। वह 82 साल के थे। मुलायम सिंह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में वेंटिलेटर पर थे। पिछले रविवार से उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद सपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

5 of 7
'नेता जी' के अंतिम दर्शन को उमड़ा हुजूम - फोटो : अमर उजाला
देर शाम तक सैफई में नेताओं और समर्थकों की बनी रही आवाजाही
सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी के पूर्व सीएम और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को उनके पैतृक गांव सैफई में श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर यूपी सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी भी मौजूद रहे। इसके अलावा अन्य नेताओं, पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

6 of 7
'नेता जी' के अंतिम दर्शन को उमड़ा हुजूम - फोटो : अमर उजाला
चंदन की लकड़ी से होगा मुलायम सिंह यादव के शव का अंतिम संस्कार
सपा संरक्षक और यूपी के तीन बार मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार चंदन की लकड़ी से होगा। इत्रनगरी कन्नौज से लकड़ी और फूल लेकर समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश कोषाध्यक्ष सैफई पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
'नेता जी' के अंतिम दर्शन को उमड़ा हुजूम - फोटो : अमर उजाला
सैफई में मौजूद पुलिस-प्रशासन की टीमें
मुलायम सिंह यादव के निधन की खबर मिलते ही प्राथमिक व्यवस्था कि लिए पुलिस और प्रशासन की टीम सैफई पहुंची। जिलाधिकारी अवनीश राय ने कहा कि प्राथमिक जानकारी के मुताबिक हमें अंतिम संस्कार का समय कल दोपहर का दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें