फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mulayam Singh Yadav: चंबल के बीहड़ों से डकैतों का कराया था सफाया, पढ़िए डकैतों से जुड़ें नेताजी के खास किस्से

Mon, 10 Oct 2022 06:46 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
1 of 7
मुलायम सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
इटावा जिले में गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजने वाले चंबल के बीहड़ी क्षेत्र से खूंखार डकैतों का सफाया भी मुलायम की अहम उपलब्धि रहा है। कई दशकों तक बागियों की शरणस्थली रहे बीहड़ में 2003 से 2007 तक नया सवेरा हुआ।

चंबल के बीहड़ों में सुल्ताना डाकू, बाबा मुस्तकीम, मलखान सिंह, तहसीलदार सिंह, फूलन देवी, राम आसरे तिवारी उर्फ फक्कड़, निर्भय गुर्जर जैसे दस्युओं का आतंक रहा। सलीम गुर्जर, रज्जन गुर्जर, जगजीवन परिहार, अरविंद गुर्जर, रामवीर गुर्जर, कुसमा नाइन, मुन्नी पांडे, शीला इंदौरी, सरला जाटव की दशकों तक बादशाहत रही।

इटावा, औरैया, भिंड व मुरैना के सघन जंगलों में रहने वाले डकैतों ने उत्तर प्रदेश सहित दिल्ली, राजस्थान, मुंबई और ग्वालियर आदि स्थानों पर अपहरण का ऐसा काला धंधा स्थापित कर लिया था कि शाम होते ही लोगों में दहशत छा जाती थी। बच्चे घरों में कैद होने को मजबूर हो जाते थे।
विज्ञापन

2 of 7
मुलायम सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
डकैतों के खौफ के कारण चकरनगर क्षेत्र का विकास भी ठप हो गया था। खेती किसानी भी प्रभावित थी। आएदिन लूटपाट और पुलिस मुठभेड़ की घटनाएं आम हो गईं थी।  वर्ष 2003 के विधानसभा चुनाव के दौरान मुलायम सिंह यादव ने चकरनगर क्षेत्र का भ्रमण किया।
विज्ञापन

3 of 7
मुलायम सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
भरोसा दिया कि सरकार बनते ही बीहड़ों में डकैतों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया जाएगा। उसी वर्ष मुलायम सिंह ने तत्कालीन एसएसपी अखिलेश मल्होत्रा को सख्त अभियान चलाने के आदेश दिए। जब कोई प्रभावी कार्रवाई होती नहीं दिखी तो सीएम ने एसएसपी दलजीत सिंह चौधरी को इटावा भेजा।

4 of 7
मुलायम सिंह यादव - फोटो : amar ujala
दलजीत सिंह ने मध्यप्रदेश की भिंड पुलिस से तालमेल रखकर मुठभेड़ों में कई डकैत मार गिराए। वर्ष 2007 तक सभी खूंखार डाकू या तो मारे जा चुके थे या समर्पण करने को मजबूर हुए। इसके बाद यमुना व चंबल नदियों पर पक्के पुल और सड़कें बनवाईं।
विज्ञापन

5 of 7
मुलायम सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
सहसों क्षेत्र में चंबल नदी पर पुल निर्माण के लिए मुलायम सरकार ने ही न सिर्फ बजट मुहैया कराया, बल्कि छह महीने में पुल भी बनकर तैयार हो गया था। मुलायम ने बीहड़ी क्षेत्र के युवाओं को भी राजनीति से जोड़ा। यमुना और चंबल नदियों पर पुल और क्षेत्र में सड़कें बनने से युवाओं को मुख्य धारा से जुड़ने का अवसर मिला।
विज्ञापन

6 of 7
मुलायम के बेटे-बहू को आशीर्वाद देने दस्यु सुंदरी फूलन देवी भी पहुंची थीं - फोटो : सोशल मीडिया
अखिलेश की शादी में दिग्गज हस्तियों के साथ पहुंचे थे डकैत
अखिलेश-डिंपल की लव स्टोरी और शादी की कहानी भी बड़ी रोचक है। 24 नवंबर 1999 को अखिलेश यादव और डिंपल रावत की शादी में बैंडिट क्वीन के नाम से मशहूर फूलन देवी भी पहुंची थीं। फूलन को शादी में देखकर सभी हैरान थे। हालांकि उन्हें शादी में आने का न्यौता भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फूलन देवी - फोटो : अमर उजाला
वर्तमान में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और कन्नौज से सांसद डिंपल यादव की शादी में भी फूलन देवी पहुंची थीं। उनकी यह तस्वीर चर्चा का विषय बन गई थी। इस तस्वीर को खुद अखिलेश यादव ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें