फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम सिंह के पोते का बड़ा बयानः मुख्यमंत्री का पैरामीटर डाउन, जल्द छटेंगे सपा में संकट के बादल 

Sun, 08 Oct 2017 11:56 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
तेज प्रताप यादव - फोटो : अमर उजाला
सपा में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव के बीच चल रही अनबन के बीच एक बार फिर दोनों धड़ों में एका की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। राष्ट्रीय अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर अखिलेश यादव को ट्वीट कर बधाई देने वालों में चाचा शिवपाल भी आगे रहे।


 
विज्ञापन

2 of 5
तेज प्रताप यादव
शनिवार को जिला पंचायत सभागार में सपा की जिला कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने आए मैनपुरी सांसद तेज प्रताप सिंह यादव ने भी कुछ ऐसे ही संकेत दिए। उन्होंने इशारों-इशारों में ही संकेत दिए कि सपा में छाए संकट के बादल जल्द छंट जाएंगे। 


 
विज्ञापन

3 of 5
डेमो पिक
सांसद तेज प्रताप ने कहा कि आगरा में पार्टी के हुए अधिवेशन में अखिलेश यादव को पार्टी का अध्यक्ष चुने जाने पर नेताजी मुलायम सिंह यादव ने अपना आशीर्वाद दे दिया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि सपा में अगले दो महीने में सब कुछ सामान्य हो जाएगा। संकट के बाद छंट जाएंगे। उनके इन शब्दों के निहितार्थ तलाशे जा रहे हैं।

 

4 of 5
डेमो पिक
सांसद ने कहा कि भाजपा देश में तानाशाही की राजनीति कर रही है। ऐसे में देश की जनता विकल्प तलाश रही है। हालात यही रहे तो 2019 के लोकसभा चुनाव में गठबंधन की सरकार बनेगी। प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि ये छह माह की अलोकप्रिय सरकार है। मुख्यमंत्री योगी का पैरामीटर लगातार डाउन होता जा रहा है। किसानों, नौजवानों और छात्रों की सबसे ज्यादा खराब स्थिति इस सरकार में है। 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो पिक
उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वह परेशान कतई न हों।  हमसे ज्यादा परेशान भाजपा कार्यकर्ता हैं। अपनी ही सरकार में भाजपा विधायकों की हैसियत गिर गई है और वे वसूली करने में लग गए हैं। बैठक के दौरान एमएलसी दयाराम प्रजापति और अरविन्द प्रजापति ने मुख्य अतिथि का चांदी का मुकु ट पहनाकर स्वागत किया। नगर निकाय चुनाव के बारे में उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता यदि मन बना लेंगे तो कोई भी नगर पालिका चुनाव जीत सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें