फैशन और बॉलीवुड का कनेक्शन सालों साल का है। अब पद्मावती फिल्म रिलीज होने से पहले ही फिल्म में दीपिका पादुकोण के पहने हुए हार ने बाजार में धूम मचा रखी है। शहर की महिलाओं को यह हार खासा पसंद आ रहा है। करवाचौथ और दिवाली पर वे ज्वैलर्स की दुकान पर पहले से ही बुकिंग करा रही हैं। वहीं चांदी की जगह सोने की परत चढ़ा करवा खासा मांग में है। ज्वैलर्स का कहना है कि जीएसटी का असर खरीद पर नहीं दिख रहा है। जब जीएसटी लागू हुआ था तो मार्केट में गिरावट आई थी लेकिन अब मार्केेट में तेजी आ गई है। अनुमान है कि पिछले बार की तरह इस बार भी बिक्री होगी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
करवाचौथ विशेष
राजस्थानी तर्ज पर हार किया तैयार
कानपुर बिरहाना रोड स्थित एक ज्वैलर्स के मालिक अमन शर्मा ने बताया कि बड़ी मेहनत करके खास पद्मावती कलेक्शन तैयार किया गया है। इसकी कीमत एक लाख रुपये से शुरू है। ग्राहकों ने इसको खरीदने के लिए स्पेशल आर्डर दे रखे हैं। इस खास कलेक्शन को राजस्थानी ज्वैलरी की तर्ज पर तैयार किया गया है। इसमें मीनाकारी, सोने, नग, कुंदन आदि का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन
3 of 4
करवाचौथ विशेष
भगवान वाली ज्वैलरी भी ट्रेंड में
किसी में भगवान विष्णु बनेे हैं तो किसी में राधा कृष्ण..जी हां शहर की महिलाओं को वो गहने पसंद आ रहे हैं जिसमें भगवान की आकृति बनी हुई है। एक ज्वैलर्स के मालिक विवेक गुप्ता ने बताया कि इनको टेम्पल ज्वैलरी कहते हैं जो महिलाओं की पसंद में शुमार है। इसके साथ ही एंटीक वर्क वाली ज्वैलरी भी खूब खरीदी जा रही है। इसमें नक्काशी का काम किया जाता है। इसकी कीमत दो लाख रुपये से शुरू है।
गोल्ड प्लेटेड करवा की डिमांड
करवाचौथ पर सोने की परत चढ़े करवे आए हैं जो महिलाओं को लुभा रहे हैं। बिरहाना रोड स्थित ज्वैलर्स के मालिक विवेक गुप्ता ने बताया कि इस बार मार्केट में 400 ग्राम के वजन के यह करवे 22,000 रुपये की रेंज में उपलब्ध है। इसमें चारों ओर लक्ष्मी भगवान की आकृति बनी हैं जो आकर्षित कर रही हैं। करवे के संग पूजा थाली सेट भी मार्केट में मिल रहे हैं जिसका दाम करीब 80,000 रुपये हैं। इसके साथ ही एंटीक सिल्वर करवा भी डिमांड में हैं, जिसके दाम 20,000 रुपये से शुरू है।