फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mukhtar Ansari Death: मुख्तार की मौत मामले में नया अपडेट, पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने बताई मरने की वजह

Sat, 30 Mar 2024 02:15 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बांदा

सार

Mukhtar Ansari Post-mortem: करीब ढाई साल से बांदा जेल में बंद पूरब के माफिया मुख्तार अंसारी की गुरुवार देर रात हार्ट अटैक (कार्डिया अरेस्ट) से मौत हो गई। मुख्तार को मौत से करीब तीन घंटे पहले ही इलाज के लिए मंडलीय कारागार से मेडिकल कॉलेज लाया गया था। जहां नौ डॉक्टरों की टीम उसके इलाज में जुटी थी। रात करीब साढ़े दस प्रशासन ने मुख्तार की मौत की पुष्टि की। 
विज्ञापन
1 of 11
Mukhtar Ansari - फोटो : अमर उजाला
पूर्वांचल के डॉन कहे जाने वाले माफिया मुख्तार अंसारी की गुरुवार की रात मौत हो गई। पिछले कई दिन से मुख्तार की तबीयत खराब चल रही थी। इससे पहले भी जेल से मुख्तार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद मुख्तार को वापस जेल भेज दिया गया था। 

गुरुवार को अचानक फिर से मुख्तार की तबीयत बिगड़ी, आनन फानन उसे मंडलीय कारागार से मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रात करीब साढ़े दस प्रशासन ने मुख्तार की मौत की पुष्टि की। 
विज्ञापन

2 of 11
Mafia Don Mukhtar Ansari - फोटो : अमर उजाला
सवालों के घेरे में इलाज भी
मुख्तार की मौत के मामले में जेल प्रशासन तो शुरू से ही सवालों के घेरे में था, अब जनपद का मेडिकल कॉलेज भी इसमें शामिल हो गया है। 26 मार्च को तड़के मुख्तार को जेल से मेडिकल कॉलेज लाया गया था। उसे पेट में दर्द की शिकायत थी। उसका पूरे दिन करीब 14 घंटे तक इलाज चला फिर यहां के डॉक्टरों ने साधारण कब्ज की बीमारी बताकर उसे 26 की शाम को ही वापस जेल भेज दिया।
विज्ञापन

3 of 11
Mukhtar Ansari Death - फोटो : अमर उजाला
यहां भी उसे अस्पताल में रखने के बजाए बैरक में रखा गया। इसके बाद 28 मार्च को कैसे इतनी हालत बिगड़ गई कि उसे हार्ट अटैक पड़ गया। विशेषज्ञों का मानना है कि कहीं न कहीं 26 मार्च के इलाज में भी हीलाहवाली की गई। जिस कारण मुख्तार का मर्ज पकड़ में नहीं आ सका। इतना ही नहीं उसे किसी बड़े अस्पताल तो दूर जेल के अस्पताल में भी रखना क्यो नहीं मुनासिब समझा गया। इन सवालों का जवाब भी मेडिकल कॉलेज प्रशासन को जांच रिपोर्ट में देना पड़ेगा।

4 of 11
mukhtar ansari death - फोटो : अमर उजाला
जेल में ही पड़ा था मुख्तार को दिल का दौरा
वहीं, पोस्टमार्टम के बाद माफिया मुख्तार अंसारी की मौत की वजह डॉक्टरों ने हार्ट अटैक बताई है। डॉक्टरों के मुताबिक, मुख्तार को आठ-सवा आठ बजे के आसपास दिल का दौरा पड़ा था। यही वह समय था, जब जेल में मुख्तार का चेकअप अधिकारियों के सामने किया जा रहा था। उसकी बेहोशी की हालत देखकर करीब 8:30 बजे उसे मेडिकल कॉलेज लाया गया था।

 
विज्ञापन

5 of 11
मुख्तार अंसारी। - फोटो : amar ujala
शुक्रवार को मुख्तार अंसारी के शव का पांच डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। तीन डाक्टर जिला अस्पताल के डॉ. महेश, डॉ. एसडी त्रिपाठी, विकास, पीजीआई के हदय रोग विशेषज्ञ डॉ. तिवारी, मेडिकल कालेज के डॉ. सुनील बंसल थे। 

 
विज्ञापन

6 of 11
मुख्तार अंसारी। - फोटो : amar ujala
पोस्टमार्टम के बाद डॉक्टरों ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मुख्तार अंसारी की मौत हार्ट अटैक से होना प्रतीत होती है। हालांकि बिसरा सुरक्षित कर लिया गया है। जिसे परीक्षण के लिए विधि विज्ञान केंद्र लखनऊ भेजा जाएगा।
 
विज्ञापन

7 of 11
Mukhtar Ansari - फोटो : फाइल फोटो।
बताया कि मुख्तार के पोस्टमार्टम की परिवार के सदस्यों के बीच पूरी वीडियोग्राफी कराई गई है। यहां तक कि पोस्टमार्टम के दौरान परिवार के दो सदस्यों को अंदर भी रहने दिया गया है। ताकि किसी भी प्रकार का कोई शक सुबा न रहे। मौत के वक्त मुख्तार के पेट में खाना नहीं था। बिसरा सुरक्षित कर उसे जांच के लिए लखनऊ भेजा जा रहा है।

8 of 11
Mukhtar Ansari - फोटो : अमर उजाला
मौत के 15 घंटे बाद हुआ शव का पोस्टमार्टम
शुक्रवार को बांदा मेडिकल कॉलेज में उमर अंसारी पिता मुख्तार का पोस्टमार्टम एम्स के डाक्टरों के पैनल से कराने के लिए अड़ा रहा। यहां तक कि उसने डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल को दिए पत्र में कहा कि 21 मार्च 2024 को मेरे पिता मुख्तार ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था कि उसे खाने में जहर दिया जा रहा है।
 

9 of 11
मीडिया के सामने उमर अंसारी। - फोटो : अमर उजाला
प्रशासन और उमर के बीच काफी देर की बातचीत के बाद मामला सुलझा और सवा दो बजे के आसपास पोस्टमार्टम शुरू हुआ। मौत के 15 घंटे बाद पोस्टमार्टम हुआ। तय हुआ था शुक्रवार सुबह नौ बजे मुख्तार के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। लिहाजा सुबह आठ बजे ही उमर अंसारी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। मेडिकल कॉलेज गेट से पोस्टमार्टम हाउस तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात था।

 

10 of 11
Mafia Don Mukhtar Ansari - फोटो : अमर उजाला
करीब दो बजकर 20 मिनट पर पांच डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम शुरू किया। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल सुनील कौशल ने कहा कि डॉक्टरों के एक पैनल ने पोस्टमार्टम किया। इस दौरान जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी भी मौजूद रहे। आगे की जांच के लिए विसरा सुरक्षित रख लिया है। विसरा की जांच से पता चल सकेगा कि मुख्तार को जेल में धीमा जहर दिया गया था या नहीं।

 
विज्ञापन

11 of 11
Mukhtar Ansari Death - फोटो : अमर उजाला
हार्ट अटैक से माफिया मुख्तार अंसारी की मौत
करीब ढाई साल से बांदा जेल में बंद पूरब के माफिया मुख्तार अंसारी की गुरुवार देर रात हार्ट अटैक (कार्डिया अरेस्ट) से मौत हो गई। मुख्तार को मौत से करीब तीन घंटे पहले ही इलाज के लिए मंडलीय कारागार से मेडिकल कॉलेज लाया गया था। जहां नौ डॉक्टरों की टीम उसके इलाज में जुटी थी। रात करीब साढ़े दस प्रशासन ने मुख्तार की मौत की पुष्टि की। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें