फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्वतारोही गुड़िया ने साबित किया 'बेटियां हैं अपराजिता', शोहदों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Tue, 04 Dec 2018 09:40 PM IST
kapil sharma यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमो पिक
राह चलते फब्तियां कसने वाले 3 शोहदों को दौड़ाकर पीटने वाली पर्वतारोही गुड़िया मंगलवार को बिना डरे उन्नाव कोतवाली पहुंची और तीनों शोहदों की पहचान कर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। खुद को अपराजिता साबित करने वाली गुड़िया ने अमर उजाला के अपराजिता अभियान की तारीफ की और शपथ पत्र भरकर मुहिम का हिस्सा भी बनी। कहा कि वह चाहती है कि नारी निडर और साहसी बनें और अन्याय के खिलाफ लड़ें।
विज्ञापन

2 of 5
डेमो पिक
उन्नाव बारासगवर थानाक्षेत्र के गांव ऊं चगांव नारायणदास खेड़ा निवासी गुड़िया पुत्री भोला प्रसाद पर्वतारोही के साथ ही केंद्र सरकार की नमामि गंगे मिशन योजना के तहत हरिद्वार से पटना राफ्टिंग में प्रधानमंत्री ने उन्हें सम्मानित भी किया था। उन्होंने मार्च में नेपाल के बेस कैंप एवरेस्ट फतह के लिए प्रशिक्षण भी लिया है। सोमवार को वह विश्व विकलांग दिवस पर नार्मल स्कूल में दिव्यांग बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल होने आई थी। शाम को वह  पैदल बस स्टेंड जा रही थीं।
 
विज्ञापन

3 of 5
डेमो पिक
आईबीपी चौराहे के पास एक लोडर में सवार तीन युवकों ने उसका बैग खींचते हुए उस पर फब्तियां कसी। गुड़िया ने विरोध किया तो वह मारपीट पर उतर आए। गुड़िया ने पीछा किया तो वह भागने लगे। काफी दूर तक पीछा करने के बाद नगर पालिका के मार्ग पर शोहदों को रोक लिया जमकर सबक सिखाया। उसने मदद के लिए कई बार 100 नंबर और 1090 भी मिलाया लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। इस दौरान तीनों युवक लोडर छोड़कर भाग निकले।

4 of 5
डेमो पिक
करीब बीस मिनट बाद कोतवाली पुलिस और लोडर को कब्जे में लिया। लोडर नंबर के आधार पर पुलिस ने तलाश शुरू की और कई संदिग्धों को कोतवाली लाई। मंगलवार सुबह कोतवाली प्रभारी अरुण द्विवेदी ने पर्वतारोही गुड़िया को बुलाकर शोहदों की पहचान कराई। गुड़िया ने उनकी पहचान की। कोतवाल ने बताया कि तीनों आरोपी शहर के नूरुद्दीन नगर मोहल्ला निवासी मोनू, आरिफ व शाहिद हैं। तीनों को जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो पिक
दो दिन पहले ही बंगलूरू से आया एक आरोपी
छेड़छाड़ व मारपीट में शामिल मोनू बंगलूरू में रहकर नौकरी करता है। दो दिन पहले ही वह घर आया था। देर शाम दोस्त आरिफ व शाहिद के साथ लोडर से घूमने निकला था। तीनों ने एक जगह शराब पी और घटना को अंजाम दे दिया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें