फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूख से चीख रहा था आठ माह का मासूम, मां नहीं खरीद पाई दूध तो गला दबाकर सुला दिया मौत की नींद

Sat, 13 Jul 2019 08:52 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
1 of 6
आरोपी मां और चारपाई पर मासूम का शव - फोटो : अमर उजाला

यूपी के कन्नौज जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मां ने अपने आठ माह के बेटे का गला घाेंट कर उसे हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया। बच्चा देर रात से भूख की वजह से चीख रहा था। मां बच्चे के लिए दूध खरीदने के पैसे का इंतजाम नहीं कर पा रही थी।

 

विज्ञापन

2 of 6
घटना के बाद रूखसार के बच्चे - फोटो : अमर उजाला
जब उससे मासूम की चीखें बदर्शत नहीं हुईं तो उसने गला घाेंटकर उसे हमेशा के लिए शांत कर दिया। आरोपी रूखसार की 4 साल की बेटी अनम ने बताया कि मां ने भाई को गला दबा कर मार दिया। पुलिस के सामने जब 4 साल की बेटी ने हकीकत बयां की तो सुनने वालों का भी दिल रो पड़ा। छिबरामऊ के मोहल्ला बिरतिया में रहने वाला शाहिद उर्फ शालू मुंबई में नौकरी करता है।
विज्ञापन

3 of 6
मासूम का शव - फोटो : अमर उजाला
उसकी पत्नी रुखसार कन्नौज के छिबरामऊ स्थित एक मोहल्ले में बने घर में तीन बच्चों के साथ रह रही है। आसपास के लोगों की मानें तो रुखसार का 8 माह का पुत्र अहद तीन दिन से भूखा था। रुखसार बेटे के लिए दूध का इंतजाम नहीं कर पा रही थी। तीनों बच्चे उससे बार-बार खाना मांग रहे थे। रात से ही अहद दूध के लिए तेज आवाज में रो रहा था। पूरी रात उसे पानी पिलाने का प्रयास करने वाली रुखसार उसका दर्द बर्दाश्त नहीं कर पाई।

 

4 of 6
रूखसार की मां पुलिस से बेटी को छोड़ने के लिए भिड़ गई - फोटो : अमर उजाला
उसने भूखे अहद का गला दबाकर चीख हमेशा के लिए शांत कर दी। शुक्रवार की सुबह बेटे की हत्या के बाद पास में ही गुमसुम होकर बैठी थी। काफी देर तक अहद में कोई हलचल न देखकर परिजनों को शक हुआ और उसके पास जाने का प्रयास किया तो रुखसार ने गुस्सा जताते हुए सभी को रोक दिया। बेटी अनम से जानकारी के बाद परिजनों और लोगों की भीड़ लग गई।

 
विज्ञापन

5 of 6
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सूचान पर प्रभारी निरीक्षक भी पहुंच गए और सड़क पर हंगामा कर रही रुखसार की मां खदीजा को कोतवाली भेजा। इसके बाद घर में शांत माहौल में रुखसार से बात की तो उसने कहा कि तीन दिन से बच्चों के खाने का इंतजाम करने को लेकर परेशान थी, सौ रुपये उधार लेकर आई थी। तीन दिन से बच्चे के लिए दूध भी नहीं जुटा पा रही थी। उसने बच्चे को नींबू और शक्कर का घोल पिला दिया। इससे उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
घटना के बाद घर के बाहर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
रूखसार बोली जब बच्चे भूखे थे तब कोई भी नहीं आया और आज भीड़ जुट गई है। पुलिस शाहिद के आने का इंतज़ार कर रही है। शाहिद की तहरीर पर ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुलिस ने आरोपी महिला रुखसार को हिरासत में ले लिया है। उधर, रुखसार की मां ने छिबरामऊ कोतवाली में जमकर हंगामा किया। बेटी को छोड़ने की मांग करती रही। देर रात आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने मासूम के भूखे होने की चर्चाओं पर विराम लगा दिया। अहद के पेट में दूध मिला है, जो सुबह ही पिलाया गया था। वहीं उसकी आंत भी ठीक मिली है। चिकित्सकों ने उसके तीन दिन से भूखे होने की पुष्टि नहीं की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें