फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव कांड: दो मौतों के बाद दुष्कर्म पीड़िता के गांव में पसरा सन्नाटा, नौ थानों की फोर्स तैनात

Tue, 30 Jul 2019 12:55 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
1 of 8
उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के घर पर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव से भाजपा विधायक पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली किशोरी की चाची और मौसी की रायबरेली में हुए सड़क हादसे में मौत और पीड़िता व उसके वकील के घायल होने की घटना से एक बार फिर यह प्रकरण सुर्खियों में आ गया। इस बार भी सुरक्षा में हुई चूक ने पुलिस को कटघरे में खड़ा कर दिया है। सड़क हादसे के दूसरे दिन दुष्कर्म पीड़िता के गांव में सन्नाटा पसरा रहा। एहतियात के तौर पर गांव में नौ थानों की फोर्स व पीएसी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

2 of 8
पीड़िता के घर पर तैनात रही पुलिस - फोटो : अमर उजाला
एसपी, एएसपी व एसडीएम ने भी गांव पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं, एसपी ने किशोरी की सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों को हटाते हुए दूसरे कर्मियों की ड्यूटी लगाई है। रविवार को रायबरेली में हुई घटना के बाद पुलिस और प्रशासन चौकन्ना हो गया। पीड़िता की सुरक्षा में महिला कांस्टेबल रूबी पटेल, सुनीता और सुरेश यादव की तैनाती थी, जो घटना के वक्त मौके पर मौजूद नहीं पाए गए।
विज्ञापन

3 of 8
हादसे के बाद वकील महेंद्र के घर के बाहर बैठे परिजन - फोटो : अमर उजाला
सुरक्षा में हुई चूक से पुलिस सवालों के घेरे में आई तो एसपी एमपी वर्मा ने हर चूक से बचने के लिए सोमवार सुबह से ही सफीपुर, फतेहपुर चौरासी, आसीवन, बांगरमऊ, हसनगंज, अजगैन, सदर कोतवाली, माखी व अचलगंज समेत नौ थानों का फोर्स व पीएसी बल गांव में तैनात कर दिया। वहीं, पुलिस की पूछताछ से बचने के लिए गांव के लोग घरों में दुबके रहे।

4 of 8
उन्नाव कांड में तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के डर से गांव जाने वाले मोड़ पर खुली दुकानों पर भी सन्नाटा पसरा रहा। दोपहर 12 बजे करीब एसपी एमपी वर्मा, एएसपी विनोद कुमार पांडेय के साथ थाने पहुंचे और वहां मौजूद फोर्स को ब्रीफ किया। एसडीएम हसनगंज प्रदीप कुमार, तहसीलदार सफीपुर नरेंद्र कुमार यादव व अतिरिक्त मजिस्ट्रेट राजेश कुमार चौरसिया ने भी गांव पहुंच हर गतिविधि पर नजर बनाए रखी।
विज्ञापन

5 of 8
सड़क हादसे में दुष्कर्म पीड़िता की चाची मौसी की मौत - फोटो : अमर उजाला
पीड़िता और सह आरोपी के घर पर ताला
रविवार दोपहर हुई घटना के बाद पीड़िता के परिजन घर में ताला बंद कर पुलिस की सुरक्षा में लखनऊ और रायबरेली रवाना हो गए। सोमवार सुबह पीड़िता के घर के बाहर भारी फोर्स तो था पर घर पर किसी की भी मौजूदगी नहीं रही। वहीं दहशत में दुष्कर्म के मामले की सह आरोपी शशि सिंह के घर के भी सदस्य गांव से दुबक गए। उसके घर पर भी ताला लटकता मिला।
विज्ञापन

6 of 8
इसी ट्रक ने मारी थी कार में टक्कर - फोटो : अमर उजाला
शाम तक गांव नहीं पहुंचे शव
दुष्कर्म पीड़िता की मौसी के शव का पोस्टमार्टम रायबरेली, जबकि चाची के शव का पोस्टमार्टम लखनऊ के ट्रामा सेंटर में होना था। सीओ सफीपुर गौरव त्रिपाठी ने बताया कि परिजन लखनऊ में पंचनामा भरने से इंकार कर रहे हैं, जिससे पोस्टमार्टम में देरी हो रही है। उधर शाम तक शव गांव नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन

7 of 8
घटनास्थल पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
वकील की थी दुर्घटनाग्रस्त कार
रायबरेली में हुए रहस्यमय हादसे में ट्रक ने जिस कार को टक्कर मारी वह वकील महेंद्र की थी। घटना के वक्त वह खुद कार चला रहे थे। उनके गंभीर रूप से घायल होने की खबर मिलते ही पिता मान बहादुर, भाई पिंकू, बेटे क्रांति वीर सिंह, राजवीर सिंह समेत परिवार के अन्य सदस्य शाम को ही लखनऊ चले गए थे। सोमवार को उनके घर पर भतीजा शिवांश सिंह मौजूद था। शिवांश ने बताया कि ट्रक ने जिस कार को टक्कर मारी, वह उसके चाचा वकील महेंद्र सिंह की है।
विज्ञापन

8 of 8
दुष्कर्म पीड़िता की चाची और मौसी की सड़क हादसे में मौत - फोटो : अमर उजाला
हर बिंदु पर जानकारी लेते रहे अधिकारी
मामला सुर्खियों में आने के बाद शासन और प्रशासन ने फूंक फूंक कर कदम रख रहा। उच्चाधिकारी लखनऊ से प्रकरण और किशोरी व उसके परिवार से जुड़ी हर छोटी -छोटी बातों की जानकारी लेते रहे। डीजीपी, आईजी और डीआईजी सहित अन्य अधिकारी विधायक प्रकरण में अब तक हुई कार्रवाई, परिवार की सुरक्षा, किशोरी के चाचा के खिलाफ दर्ज मुकदमे उनकी प्रगति और कौन-कौन से मुकदमों में चाचा की न्यायिक रिमांड है आदि की जानकारी लेते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें