फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव कांड- पढ़िए पूरे घटनाक्रम से जुड़ी 10 बातें, इस वजह से नंबर प्लेट को किया गया पेंट

Mon, 29 Jul 2019 04:21 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
1 of 10
उन्नाव दुष्कर्म मामला, पीड़िता की हालत नाजुक - फोटो : अमर उजाला
भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पीड़िता के साथ रायबरेली में रविवार को हुए हादसे के बाद से यूपी का माहौल गर्मा गया है। पीड़िता की हालत नाजुक बनी हुई है। जानिए इस मामले से जुड़ी 10 बातें....


एडीजी जोन और आईजी जोन ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस की। कहा कि सीबीआई जांच की रिपोर्ट के बाद फैंसला किया जाएगा। सीबीआई जांच की अपील की गई है। कहा कि चश्मदीदों के बयान लिए जा रहे हैं। हादसे में घायल पीड़िता की हालत नाजुक बनी हुई है। सीबीआई लखनऊ की पांच सदस्यीय टीम ट्रामा सेंटर पहुंची है। जहां पीड़िता के परिजनों से बातचीत कर रही है। वहीं, कार दुर्घटना के मामले में दोनों ही गाड़ियों की फॉरेंसिक जांच के आदेश दिए गए हैं। पुलिस के मुताबिक ट्रक चालक के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवा कर जांच की गई, जिसमें किसी साजिश जैसे बात नहीं दिखी है। 
विज्ञापन

2 of 10
उन्नाव दुष्कर्म मामला, पीड़िता की हालत नाजुक - फोटो : अमर उजाला
पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक ट्रक नंबर UP-71 AT-8300 का मालिक देवेंद्र किशोर पाल निवासी ललौली जिला फतेहपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। जबकि ट्रक ड्राइवर आशीष कुमार पाल पुत्र सूरजपाल निवासी अट्टी समदपुर, ललौली जिला फतेहपुर व ट्रक क्लीनर मोहन श्रीवास पुत्र सरवण निवासी पैलानी जिला बांदा उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। 
 
विज्ञापन

3 of 10
कुलदीप सिंह सेंगर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को दिए बयान में ड्राइवर आशीष कुमार पाल ने बताया है कि जब वह खाली ट्रक लेकर 28 जुलाई को रायबरेली से फतेहपुर लौट रहा था, तभी दोपहर 1 बजे के करीब विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार से हादसा हो गया दुर्घटना के समय तेज बारिश हो रही थी, जिससे ड्राइवर संतुलन नहीं बन सका, और कार से टकरा गया।

4 of 10
घटना स्थल की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

ट्रक मालिक देवेंद्र पाल ने पुलिस को बयान दिया है कि वह समय पर किश्तों का भुगतान करने में असमर्थ था और बहुत बार फाइनेंसर उन्हें परेशान कर रहे थे। इस वजह से उसने ट्रक के सामने की साइड नंबर प्लेट पर कुछ ग्रीस पेंट कर दिया था।

विज्ञापन

5 of 10
विधायक कुलदीप सिंह सेंगर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

बसपा सुप्रीमो मायावती ने इस हादसे को षड्यंत्र करार दिया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि "उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की कार की रायबरेली में कल ट्रक से टक्कर प्रथम दृष्टया उसे जान से मारने का षडयंत्र लगता है जिसमें उसकी चाची व मौसी की मौत हो गई, वह स्वंय व उसके वकील गंभीर रूप से घायल हैं। माननीय सुप्रीम कोर्ट को इसका संज्ञान लेकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए।"

विज्ञापन

6 of 10
विधायक कुलदीप सिंह सेंगर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

इस मामले को लेकर जब उन्नाव लोकसभा सीट से सांसद साक्षी महाराज से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। वहीं पीड़िता से मिलने दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष लखनऊ पहुंच गई हैं। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट में दी है। उन्होंने लिखा, "उन्नाव पीड़िता से मिलने लखनऊ हॉस्पिटल जा रही हूं। वो इस लड़ाई में अकेली नहीं हैं, पूरा देश उसके साथ है। उसकी सुरक्षा और ट्रीटमेंट सुनिश्चित करवाऊंगी। कोशिश करके बेहतर इलाज के लिए सभी इंतजाम दिल्ली में करवाऊंगी। अब उसके साथ और कोई साजिश ना होने पाए!"

उन्नाव पीड़िता से मिलने लखनऊ हॉस्पिटल जा रही हूं। वो इस लड़ाई में अकेली नहीं हैं, पूरा देश उसके साथ है।

उसकी सुरक्षा और ट्रीटमेंट सुनिश्चित करवाऊँगी। कोशिश करके बेहतर इलाज के लिए सभी इंतजाम दिल्ली में करवारूँगी। अब उसके साथ और कोई साज़िश ना होने पाए!

— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) July 29, 2019

विज्ञापन

7 of 10
विधायक कुलदीप सिंह सेंगर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भी एक ट्वीट करके भाजपा को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि पीड़िता के साथ सड़क दुर्घटना का हादसा चौंकाने वाला है। इसके बाद उन्होंने सवाल उठाया कि इस केस में चल रही CBI जांच कहां तक पहुची? साथ ही कुलदीप सिंह सेंगर को लेकर कहा कि आरोपी विधायक अभी तक भाजपा में क्यों हैं? पीड़िता और गवाहों की सुरक्षा में ढिलाई क्यों? इसके बाद उन्होंने बीजेपी को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि इन सवालों के जवाब बिना क्या भाजपा सरकार से न्याय की कोई उम्मीद की जा सकती है?

 

8 of 10
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
यूपी डीजीपी ओपी सिंह ने कहा है कि उनकी सुरक्षा में कोई लापरवाही नहीं हुई। अपने वाहन में जगह की कमी के कारण, दुष्कर्म पीड़िता ने सुरक्षा के लिए तैनात सुरक्षाकर्मियों से अनुरोध किया कि वह कल रायबरेली में उसके साथ न जाएं। मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी।

9 of 10
विधायक कुलदीप सिंह सेंगर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
बताया कि प्राथमिक जांच से पता चलता है कि यह तेज रफ्तार ट्रक की वजह से हुआ एक हादसा है। ट्रक ड्राइवर और मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

10 of 10
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार मामले की सीबीआई जांच की मांग करता है, तो इस मामले को सीबीआई को सौंप देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें