बिकरू कांड और विकास दुबे एनकाउंटर के बाद कानपुर पुलिस सवालों के घेरे में हैं। ऐसे में कानपुर के बर्रा से अपहृत लैब टेक्नीशियन के मामले में हर कदम पर पुलिस की गलती और लापरवाही सामने आई है। इसके चलते पीड़ित परिवार के 30 लाख रुपये भी चले गए और युवक भी नहीं मिल सका। परिजनों के अनुसार बदमाश लगातार उनसे फोन पर बात करते रहे। इसके बाद भी पुलिस बदमाशों की लोकेशन ट्रेस नहीं कर सकी। लैब टेक्नीशियन संजीत के बुआ के बेटे हरीशचंद्र ने बताया कि घटना के बाद से बदमाश परिजनों से एक ही नंबर से हर बार संपर्क कर रहे थे।
विज्ञापन
2 of 5
kanpur kidnapping case
- फोटो : amar ujala
उन्होंने यह नंबर पुलिस को भी दिया था, फिर भी पुलिस बदमाशों की लोकेशन ट्रेस नहीं कर सकी। सोमवार को सबसे पहले करीब चार बजे बदमाशों ने फोन कर फिरौती की रकम उन्नाव अचलगंज चौराहे पर मंगवाई थी। बदमाशों को उनके साथ पुलिस की मौजूदगी का शक हो गया था। इस पर उन्हें हर बार अलग लोकेशन पर फिरौती देने के लिए बुलाते रहे। इस दौरान उनकी करीब सात से आठ बार एक ही नंबर पर बदमाशों से बात होती रही।
विज्ञापन
3 of 5
kanpur kidnapping case
- फोटो : amar ujala
इसके बाद भी पुलिस सर्विलांस की मदद से बदमाशों की लोकेशन ट्रेस नहीं कर सकी, जो अपने आप में बड़ा सवाल खड़ा करता है। कई घंटे तक बदमाश उन्हें भ्रमित करने के लिए इधर से उधर घुमाते रहे और फिर भी पुलिस बदमाशों की चाल न भांप सकी। रात करीब 8.30 बजे के बदमाश ने आखिरी बार उनसे गुजैनी हाईवे पर फोन से बात की और रुपयों से भरा बैग हाइवे के नीचे रेलवे ट्रैक पर फिंकवा कर पुलिस के सामने ही 30 लाख रुपये लेकर फरार हो गए। पीड़ित परिवार के अनुसार इसके बाद भी बदमाशों ने रात करीब एक बजे तक मोबाइल चालू रखा, इसके बावजूद पुलिस ने कुछ नहीं किया।
4 of 5
kanpur kidnapping case
- फोटो : amar ujala
लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों पर होगी कठोर कार्रवाई
एसएसपी दिनेश कुमार पी ने मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही है। कहा कि मामले की प्रारंभिक जांच वह खुद कर रहे हैं। युवक को सही सलामत खोजना और पीड़ित परिवार के रुपयों की शत प्रतिशत रिकवरी करना प्राथमिकता बताई। एसएसपी ने मंगलवार की रात थाने पहुंच कर पीड़ित परिवार को बुलवाया और उनसे पूरा मामला जाना। प्रथम दृष्टया इंस्पेक्टर रणजीत राय की हीलाहवाली पर उन्हें जमकर फटकार लगाई।
सवालों के घेरे में बर्रा इंस्पेक्टर की कार्यशैली
मामले में बर्रा इंस्पेक्टर रणजीत राय की ओर से बरती गई लापरवाही का खामियाजा पीड़ित परिवार को भुगतना पड़ रहा है। ऐसे में एक बार फिर से थाना प्रभारी की कार्यशैली सवालों के घेरे में आ गई है। उनकेखिलाफ एसएसपी दिनेश कुमार पी ने इस मामले में भी प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। हाल ही में थाना प्रभारी छेड़छाड़ की पीड़िता के खिलाफ ही उल्टी कार्रवाई कर अधिकारी की नजरों में चढ़ गए थे। पनकी थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ की पीड़िता ने आरोपी केखिलाफ पनकी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में बर्रा थाना प्रभारी पर आरोपी के साथ सेटिंग कर बाद में पीड़िता के खिलाफ ही बर्रा थाने में रिपोर्ट दर्ज करने के आरोप लगे थे। इस मामले में भी एसएसपी ने इंस्पेक्टर के खिलाफ प्रारंभिक जांच शुरू की थी।