फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम विभाग ने दी बड़ी चेतावनी, सितंबर में भी होगी झमाझम बारिश, टूटेंगे कई वर्षों के रिकार्ड

Sun, 02 Sep 2018 08:17 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमो पिक
कानपुर: पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार सितंबर में झमाझम बारिश के आसार हैं। पहले ही दिन 26 मिमी बारिश हुई। आने वाले एक सप्ताह में शहर और इसके आसपास के क्षेत्रों में तेज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग का मानना है कि अगस्त की तरह इस महीने भी बारिश का रिकार्ड टूटेगा। अगस्त में 600 मिमी से भी ज्यादा बारिश हुई है।


 
विज्ञापन

2 of 5
डेमो पिक
अनुमान है कि सितंबर में होने वाली बारिश आठ साल का रिकार्ड तोड़ सकती है। पिछले आठ सालों में सितंबर 2010 में सबसे अधिक 204.7 मिमी बारिश हुई थी, जबकि सबसे कम 2016 में महज 23.4 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। शुक्रवार की रात 12 बजे से लेकर शनिवार की शाम तक आसपास के क्षेत्रों में 26 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। दिन में कुछ समय के लिए धूप और  बादलों की वजह से उमस और तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई।

 
विज्ञापन

3 of 5
डेमो पिक
इस बीच पारा 32 पर पहुंचते ही बारिश फिर से शुरू हो गई। जिससे तापमान एक दिन पहले की तरह फिर से 28 डिग्री पर आ गया। रात के तापमान में पिछले दो दिनों में एक डिग्री सेल्सियस की कमी (24.5) दर्ज की गई है। आने वाले दिनों में रात और दिन का तापमान इसी के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार एक से पांच सितंबर के बीच बारिश की संभावना है। रात में हवा की नमी में 14 प्रतिशत की कमी आई।

 

4 of 5
डेमो पिक
शनिवार को तापमान 
अधिकतम.. 32.2,  न्यूनतम 24.5 डिग्री सेल्सियस
आर्द्रता...
अधिकतम...92,  न्यूनतम 76 प्रतिशत
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो पिक
सितंबर में पिछले आठ वर्षों में हुई बारिश
2017...38.3
2016..23.4
2015..99.0
2014...136.3
2013..95.0
2012..114.9
2011...83.6
2010..204.7
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें